थाने में की शिकायत, कहा गलत जाति बता की थी शादी..!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>रांची&colon; <&sol;strong>झारखंड के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में कार्यरत एक डॉक्टर ने अपने ही इंजीनियर पति के खिलाफ रांची के एसटीएससी थाना में एफआईआर दर्ज कराई है&period; महिला डॉक्टर का आरोप है कि उसके पति ने झूठ बोल कर उसके साथ शादी की&period; शादी के समय उसने बताया था कि वह आदिवासी है लेकिन वह गैर आदिवासी निकला। एफआईआर दर्ज।महिला डॉक्टर ने अपने पति पर प्रताड़ना और मारपीट का भी आरोप लगाया है&period; महिला डॉक्टर का आरोप है कि उसके पति ने जाति छुपाकर उससे शादी की&period; हाल के दिनों में उसके पति ने उसके साथ लगातार मारपीट की और प्रताड़ित किया&comma; साथ ही जातिसूचक गाली भी दिया करता था&period; महिला डॉक्टर ने अपने पति पर यह आरोप लगाया है कि अपने माता-पिता से मिलने और बातचीत करने पर भी रोकता था&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पिछले साल दिसंबर महीने में जब उसके माता-पिता उससे मिलने पहुंचे तो पति ने वहीं पर उसके साथ मारपीट की और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की&period; महिला डॉक्टर के आवेदन पर रांची के एसटीएससी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है&period; पुलिस ने आरोपित पति के खिलाफ धारा 341&comma; 342&comma; 323&comma; 379&comma; 498ए&comma; 504&comma; 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है&period;2006 में हुई थी शादी।रिम्स की महिला डॉक्टर और भवन निर्माण विभाग असिस्टेंट इंजीनियर की शादी साल 2006 में हुई थी&period; दोनों के बच्चे भी हैं&period; वहीं रांची के एसटीएससी थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

वार्षिक सम्मेलन मे शामिल हुए : अनूप भाई

झारखंड के दिशोम गुरु ‘शिबू सोरेन’ नहीं रहे, बेटे हेमंत सोरेन बोले – “आज मैं शून्य हो गया हूं”