कोरोना से मृत वकीलों के परिजनों को मिले मुआवजा : शहनाज फातमा

&NewLine;<p><strong>न्यूज़ क्राइम 24&colon;<&sol;strong> बार काउंसिल ऑफ स्टेट की सदस्या शहनाजफातमा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि कोविड से मरने वाले अधिवक्ताओं के परिजनों को उचित राशि प्रदान किया जाए &period; जिससे उनके परिवार का भरण पोषण हो सके &period; उन्होंने कहा कि विगत 6 जून को आयोजित बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि बार काउंसिल के सदस्य अधिवक्ता शशि एस किशोर के परिजनों को बार काउंसिल ऑफ स्टेट की तरफ से पांच लाख रुपए की राशि देने का निर्णय लिया गया&comma; साथ ही साथ बार काउंसिल ऑफ इंडिया से भी 15 लाख की राशि के अनुदान के लिए पत्र लिखा गया है &period; बताते चलें कि अधिवक्ता शशि एस किशोर की विगत दिनों संक्रमण से मृत्यु हो गई थी&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि सभी अधिवक्ताओं को जिनकी महामारी को से मृत्यु हुई है &period; उन्हें न्याय संगत राशि मिलना चाहिए&period; जिसके लिए बार काउंसिल आफ स्टेट एवं बार काउंसिल ऑफ इंडिया संयुक्त रूप से उचित मुआवजा प्रदान करें &period; स्टेट बार काउंसिल में मृत्यु संबंधित 12 सौ से अधिक मामले लंबित पड़े हुए हैं &period; जिनका निष्पादन नहीं किए जाने के चलते पीडित परिवारों के समक्ष कई समस्याएं खड़ी हैं &period; ऐसे में त्वरित गति से सभी मामलों का निष्पादन करते हुए उन्हें निर्धारित राशि तत्काल प्रदान किया जाना चाहिए।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

नेपाल में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा पत्रकारिता सम्मेलन में सम्मानित हुए पत्रकार डॉ. शशि भूषण कुमार

तीसरे अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा पत्रकारिता सम्मेलन–2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे पत्रकार शशि भूषण कुमार

सड़क हादसे के बाद बवाल, कई वाहनों में लगाई आग