मारवाड़ी महिला समिति की होली मिलन में सखियों संग जमकर उड़े रंग

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटनासिटी&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24<&sol;strong>&rpar; मारवाड़ी महिला समिति&comma; पटना सिटी शाखा द्वारा केएस&period; स्क्वेयर होटल में &OpenCurlyDoubleQuote;होली के रंग सखियों के संग” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई&comma; जिसके बाद राधा-कृष्ण संग फूलों की होली खेलकर उपस्थित बहनों ने उत्सव का भरपूर आनंद उठाया। कार्यक्रम में &OpenCurlyDoubleQuote;जस्ट ए मोमेंट”&comma; हौजी&comma; एक मिनट गेम सहित कई मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया&comma; जिसने माहौल को उत्साह से भर दिया। लजीज व्यंजनों ने भी कार्यक्रम का स्वाद दोगुना कर दिया। इस अवसर पर &OpenCurlyDoubleQuote;महामूर्ख” का ताज अंजु टेकरीवाल को पहनाया गया&comma; जिस पर उपस्थित महिलाओं ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम का संचालन शाखा अध्यक्ष विनीता डोकानिया ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि होली आपसी दुश्मनी भुलाकर प्रेम और भाईचारे के साथ गले मिलने का पर्व है&comma; जो समाज में सौहार्द और एकता का संदेश देता है। इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मीना गुप्ता&comma; पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष उषा पोद्दार&comma; शाखा सचिव पूजा माखरिया&comma; कविता पोद्दार&comma; इंदु अग्रवाल&comma; मीना मोदी&comma; रमा भरतिया&comma; तारा झुनझुनवाला&comma; सुनीता झुनझुनवाला&comma; श्वेता ड्रोलिया&comma; प्रीति ड्रोलिया&comma; मोनू ड्रोलिया&comma; अलका झुनझुनवाला&comma; रेखा मोदी&comma; यामिनी मित्तल&comma; नीता राठी&comma; सुशीला कनोडिया&comma; नमीता अग्रवाल&comma; सुशील कनोडिया&comma; अर्चना बागला&comma; नेहा शराब&comma; बबीता ड्रोलिया&comma; रीता काकरनिया&comma; ईशा मुरारका&comma; रश्मि अग्रवाल&comma; सीमा गोयल&comma; रितु अग्रवाल सहित कई सदस्याएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने होली के गीतों पर जमकर धमाल मचाया और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

कंगनघाट से तख्त साहिब सौंदर्यकरण और मल्टीलैवल पार्किंग का कार्य भी जल्द होगा शुरु

तख्त पटना साहिब कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविन्द्र सिंह गृह मंत्री अमित शाह से भेंट

शेखपुरा में गलत तरीके से संचालित मां सावित्री हॉस्पिटल को किया गया सील