कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने सड़क जाम किया

&NewLine;<p><strong>समस्तीपुर&lpar;रमेश शंकर झा&rpar;&colon;<&sol;strong> जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के नरहन स्थित डी०वी०कए०न कॉलेज नरहन के आक्रोशित छात्र छात्राओं ने खोकशाहा- नरहन मुख्य पथ को जाम कर दिया। वहीं कॉलेज प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी किया। इस मौके पर मौजूद छात्र-छात्राओं एवं छात्र नेता ने बताया कि कॉलेज में कॉलेज कर्मी मनमानी कर रहे हैं। विद्यार्थी से नामांकन के नाम पर अवैध उगाही कर रहे हैं। जिसका विगत दिन छात्र नेता विरोध किया था और कॉलेज कर्मी को बंधक बनाया था। जिसमें कॉलेज के 5 सदस्य टीम 11 रु० लेकर नामांकन करने का निर्णय लिया था। लेकिन 1 सप्ताह के बाद 11 रु० के बदले 230 रु० ले रहे हैं। जिसको लेकर कॉलेज कर्मी को बंधक बनाया गया और कॉलेज के मुख्य द्वार में ताला लगाकर सड़क जाम किया। सड़क जाम की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचकर छात्र- छात्राओं को समझा-बुझाकर शांत किया। वहीं कॉलेज कर्मी से बात किया। वहीं उसवक्त प्राचार्य और प्रधान लिपिक अनुपस्थित पाए गए थे। जिसको लेकर छात्र और कॉलेज प्रशासन के बीच बात नहीं बनी। अंत में विभूतिपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी&comma; रोसरा एसडीओ&comma; मौजूद पुलिस बल एवं स्थानीय मुखिया के पहल पर सड़क जाम को हटाया गया। वहीं अनिश्चितकालीन समय तक के लिए कॉलेज कर्मी बंधक बने हुए थे। समाचार प्रेषण तक कॉलेज कर्मी बंधक बनाए हुए थे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बिना विकसित भारत संभव नहीं

बिहार में बनेगा शिक्षक प्रशिक्षण विश्वविद्यालय, शिक्षा विभाग और Google के बीच हुआ MoU

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के संचालन को लेकर केंद्र की संयुक्त सचिव ने की समीक्षा