21 जनवरी के बाद फिर बढ़ेगी ठंड, पटना समेत 13 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट…

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; अजित।<&sol;strong> बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने के संकेत देने लगा है&period; बीते कुछ दिनों से दिन में तेज धूप निकलने के कारण लोगों को ठंड से थोड़ी राहत जरूर मिली&comma; लेकिन यह राहत ज्यादा दिनों तक टिकने वाली नहीं है&period; मौसम विभाग के अनुसार 21 जनवरी के बाद प्रदेश में ठंड का असर फिर तेज होगा और सुबह-शाम कनकनी बढ़ेगी। राजधानी पटना की बात करें तो इन दिनों मौसम अपेक्षाकृत सामान्य बना हुआ है&period; दोपहर के समय अच्छी धूप निकल रही है&comma; जिससे अधिकतम तापमान में बड़ी गिरावट नहीं हो रही है&comma; लेकिन सुबह और शाम के समय ठंडी हवाओं के चलते ठिठुरन बरकरार है&period; दिन और रात के तापमान में अंतर साफ महसूस किया जा रहा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली ठंडी हवाएं बिहार में कनकनी बढ़ाने का मुख्य कारण बनेंगी&period; इन हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है&period; यही वजह है कि धूप निकलने के बावजूद सुबह और देर रात ठंड ज्यादा सताएगी&comma; खासकर ग्रामीण और खुले इलाकों में ठंड का असर अधिक रहेगा। मौसम विभाग ने पटना समेत राज्य के 13 जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है&period; इनमें बक्सर&comma; भोजपुर&comma; पटना&comma; बेगूसराय&comma; कैमूर&comma; रोहतास&comma; औरंगाबाद&comma; गया&comma; अरवल&comma; जहानाबाद&comma; नालंदा&comma; नवादा और शेखपुरा शामिल हैं&period; इन जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है&comma; जिससे दृश्यता काफी कम हो सकती है और सड़क व रेल यातायात प्रभावित होने की आशंका जताई गई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पिछले 24 घंटों के तापमान पर नजर डालें तो बिहार के कई जिले कड़ाके की ठंड की चपेट में रहे&period; मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार नालंदा जिले का राजगीर सबसे ठंडा रहा&comma; जहां न्यूनतम तापमान 5&period;0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया&period; इसके अलावा सबौर&comma; भागलपुर में 5&period;5 डिग्री&comma; जीरादेई&comma; सीवान में 7&period;1 डिग्री&comma; डेहरी&comma; रोहतास में 7&period;6 डिग्री और शेखपुरा में 6&period;2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया&period; राज्य के कुल 21 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है&comma; जो ठंड के बढ़ते असर को दर्शाता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 19 और 21 जनवरी की रात से दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकते हैं&comma; जिसका असर प्रदेश के मौसम पर पड़ेगा&period; इन मौसमी सिस्टम्स के कारण तापमान में गिरावट आएगी और सुबह-शाम की ठंड और ज्यादा महसूस होगी। मौसम विभाग और प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है&period; बुजुर्गों&comma; बच्चों और बीमार लोगों को सुबह और देर शाम बाहर निकलने से बचने और गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है&period; वाहन चालकों को भी कोहरे के दौरान सावधानी बरतने&comma; धीमी गति से वाहन चलाने और लाइट जलाकर चलने की अपील की गई है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

महा शिवरात्रि महोत्सव शोभा यात्रा निकाला गया

हांडी साहिब गुरुद्वारामें बनेगी रिहाईश, कार सेवा दिल्ली को मिली अहम जिम्मेवारी

रेल समस्याओं को लेकर रेल मंत्री से मिले सांसद कौशलेंद्र कुमार