खानकाह मुजीबिया पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, दी ईद की मुबारकबाद

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत। <&sol;strong>बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ईद के मौके पर फुलवारी शरीफ स्थित प्रसिद्ध खानकाह मुजीबिया पहुंचे&comma; जहां उन्होंने सज्जादा नशीं हजरत मौलाना सैयद शाह आयतुल्लाह कादरी से मुलाकात कर ईद की मुबारकबाद दी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मुख्यमंत्री के खानकाह पहुंचने पर खानकाह मुजीबिया के प्रबंधक मौलाना मिन्हाजुद्दीन कादरी मुजीबी और नगर सभापति मो&period; आफताब आलम ने टोपी और गमछा देकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया&period; इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सज्जादा नशीं हजरत मौलाना सैयद शाह आयतुल्लाह कादरी के हुजरे में पहुंचे और उनसे मुलाकात की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस दौरान ईद के पाक मौके पर राज्य में अमन-चैन&comma; खुशहाली और तरक्की के लिए दुआ की दरख्वास्त की गई&period; मुख्यमंत्री के साथ पूर्व मंत्री श्याम रजक भी मौजूद रहे&period; वहीं कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी त्यागराजन&comma; एसएसपी कार्तिकेय शर्मा&comma; एसडीएम गौरव कुमार&comma; बीडीओ&comma; सीओ एसडीपीओ सुशील कुमार और थाना अध्यक्ष सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे&period; मुख्यमंत्री करीब 10 मिनट तक खानकाह परिसर में रहे&period; इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद लोगों का अभिवादन किया और हाथ हिलाकर ईद की मुबारकबाद दी&period; सड़क किनारे खड़े लोगों ने भी मुख्यमंत्री की एक झलक पाने के लिए उत्साह दिखाया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

अवैध कब्जे से मुक्त होंगे निरीक्षण भवन, विभागीय जमीन की होगी सुरक्षा : मंत्री ई० शैलेन्द्र

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नागरिक अलंकरण समारोह में वर्ष 2026 के लिए 66 जानी-मानी हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया

स्टेट ताइक्वांडो चैम्पियनशिप के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति की बैठक संपन्न