ईद की मुबारकबाद देने निकले सीएम नीतीश कुमार

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">पटना&lpar;अजीत यादव&rpar;&colon;<&sol;mark><&sol;strong> बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ईद के मुबारक मौके पर राजधानी पटना के कई इलाकों में गए और मुस्लिम समाज के लोगों से मिलकर उन्हें ईद की मुबारकबाद पेश की &period; फुलवारी शरीफ के खानकाह मुजीबिया और इमारत शरिया के बाद सीएम श्री कुमार सुल्तानगंज स्थित इदारा-ए-शरिया पहुंचकर वहां के सदस्य डॉ० फरीद अमानुल्लाह एवं पूर्व विधान पार्षद गुलाम रसूल बलियावी से मुलाकात कर ईद की बधाई एवं शुभकामनायें दीं। इदारा-ए-शरिया के सदस्यों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया और राज्य की तरक्की के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों के लिए उन्हें आभार पत्र भी सौंपा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p> इसके पश्चात् मुख्यमंत्री मित्तन घाट&comma; पटना सिटी स्थित खानकाह &&num;8211&semi; ए &&num;8211&semi; मुनएमिया पहुंचकर वहां के सज्जादा नशीं सैयद शाह शमीमुद्दीन अहमद मुनअमी के साथ मिलकर राज्य की सुख-शांति एवं समृद्धि की दुआ की। साथ ही वहां मौजूद लोगों को ईद की बधाई एवं शुभकामनायें दीं।<br>मुख्यमंत्री तकिया शरीफ&comma; मित्तन घाट&comma; पटना सिटी स्थित खानकाह बारगाहे इश्क पहुंचकर वहां के सज्जादा नशीं आमिर शाहिद सहित अन्य लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p> इसके पश्चात् मुख्यमंत्री एक्जिविशन रोड स्थित डॉ० अहमद अब्दुल हई के आवास&comma; आशियाना दीघा रोड स्थित डॉ० मो० ग्यासुद्दीन रई साहब के आवास&comma; आशियाना -दीघा रोड स्थित सांसद अहमद अशफाक करीम के आवास एवं दानापुर छावनी स्थित हाजी मोहम्मद इलियास उर्फ सोनू बाबू के आवास पर जाकर ईद की बधाई एवं शुभकामनायें दीं।ईद-उल-फितर के अवसर पर विभिन्न जगहों के भ्रमण के दौरान सूचना एवं जन-सम्पर्क सह जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा&comma; मुख्यमंत्री के अतिरिक्त परामर्शी मनीष कुमार वर्मा&comma; मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार&comma; पटना के जिलाधिकारी चन्द्रशेखर सिंह एवं पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर फिल्म “हक़” का विशेष प्रदर्शन

ईरान पर हमले के विरोध में पटना में मार्च, ट्रंप और नेतन्याहू का पुतला दहन

हाईवे पेट्रोलिंग कार्यों की समीक्षा, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश