सीएम ने एक साथ 211 नए डिग्री कॉलेजों में शुरू कराई पढ़ाई, भागलपुर में बनेगा AI और कंप्यूटर साइंस विश्वविद्यालय

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; पीयूष कुमार प्रियदर्शी <&sol;strong>&colon;  मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को भागलपुर के गोराडीह स्थित नवस्थापित राजकीय डिग्री कॉलेज&comma; कासिल परिसर से राज्यभर के 211 नए डिग्री कॉलेजों में पठन-पाठन कार्य का शुभारंभ किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बिहार के लिए गौरव का दिन है। प्रत्येक प्रखंड में उच्च शिक्षा की सुविधा देने की दिशा में यह ऐतिहासिक पहल है। अब विद्यार्थियों को अपने ही क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>शिक्षा और इंफ्रा की बड़ी घोषणाएं<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<ol class&equals;"wp-block-list">&NewLine;<li>विक्रमशिला विश्वविद्यालय&colon; प्राचीन विक्रमशिला विश्वविद्यालय को आधुनिक रूप में पुनर्स्थापित किया जाएगा। इसके लिए 220 एकड़ भूमि हस्तांतरित की जा चुकी है। अगले 1 साल में विश्वविद्यालय स्थापित करने का लक्ष्य।<&sol;li>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<li>2 नए सरकारी विश्वविद्यालय&colon; मुजफ्फरपुर में आर्किटेक्चर एवं सिविल इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय और भागलपुर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं कंप्यूटर साइंस विश्वविद्यालय बनेगा। 4 नए निजी विश्वविद्यालयों को भी मंजूरी।<&sol;li>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<li>विक्रमशिला सेतु&colon; क्षतिग्रस्त सेतु को 30 नवंबर 2026 तक हर हाल में चालू किया जाएगा।<&sol;li>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<li>भागलपुर की सौगात&colon; शहर में 400 एकड़ में औद्योगिक क्षेत्र बनेगा। मुंगेर से भागलपुर तक 83 KM लंबी गंगा मरीन ड्राइव का काम शुरू। इसे सबौर से राजमहल बॉर्डर तक बढ़ाया जाएगा। कहलगांव के बटेश्वरधाम तक रोप-वे बनेगा। क्षेत्र में 2 एयरपोर्ट&comma; जिसमें सुल्तानगंज एयरपोर्ट शामिल है।<&sol;li>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<li>पॉवर प्लांट&colon; पीरपैंती में 2400 MW का पॉवर प्लांट लगेगा। क्षमता 1600 MW और बढ़ेगी। कुल 70 हजार करोड़ का निवेश।<&sol;li>&NewLine;<&sol;ol>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>सरकार की अन्य पहल<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत अब तक 1 करोड़ 81 लाख महिलाओं के खाते में राशि भेजी जा चुकी है। शेष को 25 जुलाई तक राशि मिलेगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सहयोग शिविर में आए 6 लाख आवेदनों में से 5&period;5 लाख का निष्पादन हो चुका है। अपराध पर सख्ती होगी। फास्ट ट्रैक कोर्ट बनेंगे। साइबर अपराधियों पर भी कार्रवाई होगी। 15 अगस्त से डॉक्टर मरीजों को बाहर रेफर नहीं कर सकेंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी&comma; उच्च शिक्षा मंत्री संजय सिंह टाइगर&comma; सांसद अजय मंडल&comma; मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे। सीएम ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक और प्रमाण पत्र भी दिए।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

रोटरी क्लब ऑफ पटना सिटी की पहल : गर्भवती महिलाओं को पोषण सामग्री वितरित

मुखिया सतीश कुमार ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दी बधाई

कोरियन भाषा प्रशिक्षण से खुलेगा बिहार के युवाओं के लिए वैश्विक रोजगार के नए द्वार : सचिव, डॉ. कौशल किशोर