लिपिक, जिला शिक्षा कार्यालय नालंदा को भ्रष्टाचार के मामले में सजा

&NewLine;<p><strong><code>पटना&sol; फुलवारी<&sol;code><&sol;strong><strong>&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> <code>भ्रष्टाचार के विरुद्ध निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की सतत प्रतिबद्धता लगातार उदाहरण प्रस्तुत कर रही है। इसी क्रम में आज विशेष न्यायाधीश&comma; निगरानी न्यायालय&comma; पटना मो&period; रुस्तम द्वारा विशेष वाद संख्या 34&sol;2009 &lpar;जो कि सतर्कता थाना कांड संख्या 44&sol;2009 से संबंधित है&rpar; में अभियुक्त राज किशोर सिन्हा&comma; लिपिक&comma; जिला शिक्षा कार्यालय&comma; नालंदा को दोषी करार दिया गया। इस मामले में विशेष लोक अभियोजक &lpar;ट्रैप मामले&rpar;&comma; निगरानी&comma; पटना बिजय भानु उर्फ पुटटु बाबू द्वारा प्रभावी रूप से अभियोजन पक्ष का संचालन किया गया।<&sol;code><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>न्यायालय द्वारा पीसी अधिनियम की धारा 7 के अंतर्गत एक वर्ष का सश्रम कारावास एवं 10&comma;000 रूपये का जुर्माना एवं पीसी अधिनियम की धारा 13&lpar;2&rpar; सहपठित धारा 13&lpar;1&rpar;&lpar;डी&rpar; के अंतर्गत दो वर्ष का सश्रम कारावास एवं 10&comma;000 रुपये का जुर्माना और जुर्माना अदा नहीं करने की स्थिति में एक माह का साधारण कारावास भुगतना होगा। न्यायालय ने आदेश दिया कि उपर्युक्त सजा एक साथ चलेगी।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>शिकायतकर्ता अवधेश कुमार चौधरी&comma; प्रखंड शिक्षक&comma; उत्क्रमित मध्य विद्यालय&comma; गंगा विगहा&comma; एकंगर सराय&comma; नालंदा के वेतन भुगतान को नाजायज तरीके से रोककर अभियुक्त द्वारा रिश्वत की मांग की गई थी। इसी शिकायत के आलोक में दिनांक 28&period;04&period;2009 को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो द्वारा अभियुक्त को बिहारशरीफ&comma; नालंदा के मोहल्ला काजी तकिया स्थित उनके किराए के मकान से वेतन भुगतान के एवज में 1600 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मामले की सुनवाई के दौरान निगरानी अन्वेषण ब्यूरो द्वारा कुल 10 अभियोजन गवाहों की साक्ष्य प्रस्तुत की गई&comma; जिसके आधार पर न्यायालय ने अभियुक्त को दोषी ठहराया। यह निर्णय भ्रष्टाचार के विरुद्ध राज्य सरकार एवं निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की सतर्कता&comma; निष्पक्षता एवं प्रतिबद्धता का प्रत्यक्ष प्रमाण है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

समृद्धि यात्रा पर लछुआड़ पहुंचे सीएम, 914 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

रामनवमी व ईद को लेकर शेखपुरा प्रशासन सतर्क, शांति समिति की बैठक आयोजित

सशक्त सहकारिता, समृद्ध बिहार : शेखपुरा में कार्यशाला का आयोजन, डीएम ने दिए निर्देश