प्रदेश के सभी 45 हजार गांवों व 350 नगर निकायों के मंदिरों में 21 जनवरी तक चलेगा स्वच्छता अभियान : सम्राट

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">पटना&comma; &lpar;न्यूज क्राइम 24&rpar;<&sol;mark><&sol;strong> भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने रविवार को पटना के खाजपुरा स्थित शिव मंदिर से स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा पूरे देश और प्रदेश में प्रधानमंत्री के आह्वान पर अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के नेतृत्व में आज से सभी मंदिरों में स्वच्छता अभियान की शुरुआत कर रही है जो अयोध्या में श्रीराम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा से एक दिन पहले 21 जनवरी तक चलेगा। भाजपा की ओर से बिहार के सभी 45 हजार गांवों और 350 से अधिक नगर निकायों में यह अभियान चलाया जायेगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि 22 जनवरी यानी प्राण-प्रतिष्ठा के दिन सभी मंदिरों में पूजा-अर्चना के साथ प्रसाद वितरण का कार्यक्रम होगा। इस दौरान स्थानीय लोगों को भी इस अभियान से जोड़ा जाएगा तथा सभी को मंदिरों की सफाई अभियान में श्रमदान के लिए प्रेरित किया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कांग्रेस नेता राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक राजनीतिक पार्टी है&comma; उसे भी अपना कार्यक्रम करने का अधिकार है। एक सवाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस समाजवादियों की राजनीति को बर्बाद करने पर तुली हुई है&comma; जो दुर्भाग्यपूर्ण है। पहले ऑर्डिनेंस फाड़ कर राहुल गांधी ने लालू प्रसाद के राजनीतिक करियर को बर्बाद किया और अब यह कह कर कि नीतीश कुमार को इंडी गठबंधन के संयोजक बनाने के सवाल पर ममता बनर्जी नाराज है&comma; एक तरह से नीतीश कुमार का अपमान किया गया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>श्री चौधरी ने कहा कि पहले नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाने का सपना दिखाया गया&comma; फिर कई सप्ताह से उन्हें इंडी गठबंधन का संयोजक बनाने के प्रस्ताव को लटका कर रखा गया और अब उन्हें राजनीति से ही मुक्त करने का प्रयास किया गया हैं। दरअसल कांग्रेस समाजवादियों को राजनीति से बाहर करने के अभियान में जुटी हुई है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पटना जिला न्यायालय का बड़ा आदेश : रुक्मणी बिल्डटेक की संपत्ति होगी कुर्क

टूटी पाइपलाइन से घरों में पहुंच रहा नाले का गंदा पानी

शाहपुर डबल मर्डर पर सांसद पप्पू यादव का हमला : अपराधियों को संरक्षण दे रही है सरकार