कर्तव्य व जिम्मेदारियों के सफल निवर्हन से होगा स्वच्छ व बेहतर कार्य संस्कृति का निर्माण : जिलाधिकारी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon; <&sol;strong>जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिये विशेष मुहिम संचालित किया जायेगा। हर कदम-बढ़ते कदम की थीम पर संचालित इस मुहिम में विभिन्न स्वास्थ्य मानकों में सुधार की कोशिशें होंगी। टीकाकरण&comma; एएनसी जांच&comma; संस्थागत प्रसव&comma; एनसीडी से जुड़ी सेवाएं&comma; ही नहीं विभिन्न संस्थानों में ओपीड़ी व इमरजेंसी सेवाओं का सुदृढ़ृीकरण के साथ सरकार द्वारा संचालित महत्वपूर्ण स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ योग्य लाभुकों तक पहुंचाना इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य होगा। इससे जुड़े विभिन्न पहलूओं की समीक्षा को लेकर जिलाधिकारी इनायत खान की अध्यक्षता में स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मियों की बैठक मंगलवार को आयोजित की गयी। इसमें हर एक प्रखंड से बेहतर कार्य करने वाली 10 एएनएम को विशेष तौर पर बैठक में आमंत्रित किया गया था। ये पहला मौका था। जब जमीनी स्तर के स्वास्थ्य कर्मियों जिलास्तरीय बैठक में भागीदार बने। बैठक में एसीएमओ डॉ राजेश कुमार&comma; डीआईओ डॉ मोईज&comma; सभी एमओआईसी&comma; बीएचएम&comma; सहयोगी संस्था के प्रतिनिधि व प्रखंडवार बेहतर कार्य के लिये चयनित 10 एएनएम शामिल थे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>स्वास्थ्य अधिकारी अपनायें जवाबदेह व जिम्मेदार रवैया<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>समाहरणालय स्थित परमान सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी इनायत खान ने कहा कि नर्सिंग स्टॉफ स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं। उनका कुशल व्यवहार&comma; सहानुभूतिपूर्ण रवैया व जरूरी परामर्श से गंभीर रोगी भी जल्द ठीक होते हैं। उन्हें बेहतर कार्य माहौल उपलब्ध कराने के साथ समय-समय प्रेरित व प्रोत्साहित किया जाना चाहिये। सबसे जरूरी है कि स्वास्थ्य अधिकारी अपने कार्य व्यवहार में सुधार करते हुए उनके समक्ष नजीर पेश करें। ताकि जमीनी स्तर पर जरूरी सेवा उपलब्ध कराने वाले कर्मियों का मनोबल हमेशा ऊंचा बना रहे। स्वास्थ्य अधिकारियों को ज्यादा जवाबदेह व जिम्मेदार बनना होगा। निर्धारित रोस्टर के मुताबिक ड्यूटी का निर्धारण व बेहतर प्लानिंग के साथ योजनाओं का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करायें। सीनियर एएनएम नये लोगों को अपने ज्ञान व अनुभव से लाभान्वित करें। उन्होंने उपलब्ध संसाधनों के दम पर स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिये एकजूट प्रयास के लिये कर्मियों को प्रोत्साहित किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>महत्वपूर्ण स्वास्थ्य योजनाओं के प्रति करें लोगों को जागरूक<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उप विकास आयुक्त मनोज कुमार ने कहा स्वास्थ्य कर्मियों के सेवा व समर्पण भाव की बदौलत वैश्विक महामारी को हमने कड़ी चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कर्मी क्षेत्र भ्रमण के दौरान महत्वपूर्ण स्वास्थ्य योजनाओं के प्रति आम लोगों को जागरूक करें। योजना का लाभ का लाभ उन तक पहुंचायें। सिविल सर्जन डॉ विधानचंद्र सिंह ने कहा कि सहयोगात्मक रवैया&comma; सामुहिक प्रयास व अपने कर्तव्यों के सफल निवर्हन के दम पर स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा बदलाव संभव है। इसके लिये एकजूट प्रयास जरूरी है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>विशेष मुहिम के होंगे कई महत्वपूर्ण आयाम<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>स्वास्थ्य विभाग के विशेष मुहिम के बारे में डीपीएम स्वास्थ्य रेहान अशरफ ने बताया कि इसके कई आयाम निर्धारित किये गये हैं। इसमें हर एक व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच&comma; समाज व सेवादाता के बीच परस्पर संबंधों की मजबूती&comma; सरकारी चिकित्सा संस्थानों के समाज के नजरिये में बदलाव&comma; बेहतर कर्मियों को प्रोत्साहित करने के साथ उन्हें विशिष्ट पहचान दिलाना&comma; कर्मियों का क्षमतावर्द्धन व निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि का प्रयास सुनिश्चित कराया जाना है। हर सप्ताह बेहतर कार्य करने वाली आशा व एएनएम के प्रयासों से अन्य कर्मियों का अवगत कराना&comma; मासिक समीक्षात्मक बैठक में उन्हें आमंत्रित करना&comma; नियमित अंतराल पर जिलास्तरीय कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित करना जैसे कई महत्वपूर्ण तथ्य इस खास मुहिम में शामिल किये गये हैं। जो स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिहाज से महत्वपूर्ण साबित होगा।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

समावेशी विकास के लिए बीमा क्षेत्र में नवाचार आवश्यक : डॉ. प्रेम कुमार

बाढ़ के बीच स्वास्थ्य सेवाओं का ‘ऑपरेशन’ : 22 कैंप, 5 बोट एम्बुलेंस और 700 लोगों का इलाज

खुसरूपुर रेलवे स्टेशन पर चोरी के दो मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार!