नेपाल के सुनसरी में दो समुदाय में भिडंत, पुलिस ने चलाई करीब 83 राउंड गोलीयां, 13 पुलिसकर्मी सहित 23 लोग घायल!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर।<&sol;strong> à¤¸à¥€à¤®à¤¾à¤ªà¤° नेपाल के सुनसरी जिले के रामनगर भुटाहा में शुक्रवार को दो समुदाय के बीच हिंसक झड़प हो गई। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए लाठीचार्ज किया स्थिति संभालते नहीं देख कई राउंड फायरिंग करना पड़ा। पुलिस की ओर से करीब 83 राउंड फायरिंग की गई जिसमें दस लोगों के गोली लगने से घायल होने की बात कही जा रही है। दो समुदाय में हुए झडप के बाद स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए पुलिस ने हवाई फायर भी किया।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सुनसरी पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार&comma; गुरुवार को हरिनगर गांवपालिका के भुटाहा में जीवन मेहता नाम के एक युवक को एक समुदाय के युवकों द्वारा मारपीट किया गया था। लोगों का आरोप था कि पुलिस की उपस्थिति में उक्त घटना को अंजाम दिया गया। इससे आक्रोशित होकर शुक्रवार को 5 हजार से ज्यादा लोगों के द्वारा विरोध प्रदर्शन किये जाने लगे।उस दौरान दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए और घटना उग्ररूप लेने लगा। जिसके बाद पुलिस ने स्थिति को भयावह देख हवाई फायर के साथ 83 राउण्ड गोली व दर्जनों आंसू गैस के गोले दागे।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मामले की पुष्टि करते हुए कोशी प्रदेश पुलिस प्रवक्ता पुलिस उपनिरीक्षक दीपक सिग्देल ने बताया कि दो समुदाय के बीच हुए झड़प को नियन्त्रण में लेने के लिए पुलिस ने हवाई फायर किया जिसमें दस व्यक्ति को गोली लगने से घायल हुए हैं। घायलों में पांच लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। पांच घायलों का ईलाज नोवेल मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है। वहीं 17 पुलिस कर्मी घायल है जिनका इलाज किया जा रहा है और सभी खतरे से बाहर हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>स्थिति तनावपूर्ण होने के बाद सुनसरी जिला प्रशासन ने सुरक्षा समिति के साथ बैठक की। जिसके बाद सुनसरी जिला मुख्यालय इनरुवा&comma; हरिनगर गांवपालिका&comma; देवानगंज&comma; कोशी गाँवपालिका में कर्फ्यू लगा दिया गया है। साथ ही स्थिति बिगड़ने के बाद पुलिस को बल प्रयोग की अनुमति दी गयी है। उक्त आदेश सुनसरी के प्रमुख जिला अधिकारी वेदराज फुयल के द्वारा दी गयी है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बहरहाल दोनों पक्षों में भिडंत के बाद स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताया जा रहा है। वहीं इन सभी इलाके में नेपाली सेना गश्ती कर रही है। कर्फ्यू लगाए जाने के कारण अररिया के फुलकाहा थाना&comma;घूरना थाना से सटे नेपाल ईलाके में भारतीय लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। भारतीय सीमा पर एसएसबी जवानों की गश्त तेज कर दी गई है। साथ ही एसएसबी जवानों को अलर्ट मोड में रखा गया है। एसएसबी के अधिकारी सीमा पार नेपाल की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

विकलांग शराब कारोबार को पुलिस ने गिरफ्तार किया!

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवको ने नशा मुक्त होली का दिया संदेश

पुलिस ने होली पर्व और नेपाल में 5 मार्च को हो रहे चुनाव को लेकर निकाला फ्लैग मार्च