संपतचक पीएचसी में रिश्वत के आरोप पर सिविल सर्जन की सख्ती, दोषी नर्स हटी, चेतावनी जारी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारी शरीफ&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> संपतचक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जन्म प्रमाण पत्र के लिए रिश्वत लेने के वायरल वीडियो मामले में सिविल सर्जन डॉ&period; अविनाश कुमार सिंह ने सोमवार को औचक निरीक्षण किया&period;उन्हें शिकायत मिली थी कि पीएचसी में कार्यरत नर्स स्वीटी कुमारी ने एक व्यक्ति से जन्म प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर अवैध रूप से पैसे लिए थे&comma; जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सिविल सर्जन ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच समिति का गठन किया था&period;जांच में स्वीटी कुमारी दोषी पाई गईं&comma; जिसके बाद सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ&period; रेणु कुमारी को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया&period; इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ&period; रेणु कुमारी ने बताया कि स्वीटी कुमारी को तत्काल प्रभाव से जन्म प्रमाण पत्र विभाग से हटा दिया गया है&period;सभी स्वास्थ्य कर्मियों को सख्त चेतावनी दी गई है कि भविष्य में इस तरह की कोई भी शिकायत मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी&comma; जिसमें निष्कासन तक का प्रावधान होगा&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इधर&comma; नगर परिषद अध्यक्ष अमित कुमार ने भी इस घटना की निंदा की और कहा कि वायरल वीडियो से क्षेत्र की छवि खराब होती है&period;उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की और कहा कि वे वरीय पदाधिकारियों को पत्र लिखकर सख्त कदम उठाने की अपील करेंगे&period;<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बाढ़ NH-31 पर सड़क दुर्घटना के दौरान पटना यातायात पुलिस की त्वरित कार्रवाई

एलपीजी व कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ोतरी के खिलाफ पटना में विरोध, पीएम मोदी का पुतला फूंका

नितिश कुमार के पुत्र निशांत कुमार तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए