सदर अस्पताल परिसर में बने मॉडल अस्पताल का सिविल सर्जन ने किया उद्घाटन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर।<&sol;strong> सदर अस्पताल परिसर में बने मॉडल अस्पताल की सुविधा अब आम लोगों को उपलब्ध हो सकेगा। पूर्व में उपमुख्यमंत्री द्वारा इसका उद्घाटन किया गया था। लेकिन इसका संचालन शुरू नहीं हो सका था। मंगलवार को आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान सिविल सर्जन विधानचंद्र सिंह ने इसका विधिवत उद्घाटन किया। पहले चरण में मॉडल अस्पताल के वाह्य सेवा विभाग&comma; पैथोलॉजी&comma; दवा वितरण केंद्र का संचालन शुरू किया गया है। धीरे धीरे अस्पताल में उपलब्ध तमाम सुविधाएं आम लोगों को उपलब्ध होने लगेगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>बेहतर चिकित्सकीय सेवाओं का मिलेगा लाभ<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सिविल सर्जन विधानचंद्र सिंह ने बताया कि जिलावासियों को बेहतर चिकित्सीय सुविधा के साथ-साथ विभिन्न आधुनिक जांच की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत सदर अस्पताल परिसर में मॉडल अस्पताल का निर्माण किया गया है। 100 बेड का ये मॉडल अस्पताल तमाम तरह के अत्याधुनिक चिकित्सकीय सुविधाओं से लैस है। मॉडल अस्पताल में मरीजों को एक ही छत के नीचे सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की सुविधा उपलब्ध हो सकेगा। मॉडल अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड&comma;&nbsp&semi; रजिस्ट्रेशन काउंटर सहित अन्य वार्ड बनाये गए हैं। जो पूर्णतया आधुनिक सुविधा से युक्त व वातानुकूलित है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>आधुनिक सुविधाओं से युक्त है मॉडल अस्पताल<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डीपीएम संतोष कुमार ने बताया कि अभी मॉडल अस्पताल में कुछ सेवाओं का संचालन शुरु किया गया है। धीरे धीरे उपलब्ध अन्य सुविधाओं का लाभ भी आम लोगों को मिलने लगेगा। अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर&comma; आईसीयू वार्ड&comma; ओटी लॉबी&comma; रजिस्ट्रेशन एंड रिकॉर्ड&comma;&nbsp&semi; डॉक्टर व नर्स के अलग अलग चेंजिंग रूम&comma; सीटी स्कैन रूम&comma; पैथोलॉजी सहित अन्य कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध है। सदर अस्पताल के प्रबंधक विकास आनंद ने बताया कि अस्पताल आधुनिक सुविधाओं से लैस है। अस्पताल में तीन सामान्य ऑपरेशन थियेटर&comma; सर्जिकल वार्ड&comma; सेंट्रल स्ट्राइल सप्लाई डिपार्टमेंट&comma; किचन डिपार्टमेंट&comma; लाउंड्री डिपार्टमेंट&comma; फायर सेफ्टी&comma; सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट&comma; पब्लिक अलॉसमेंट&comma; ऑक्सीजन आपूर्ति व लिफ्ट की सुविधा से युक्त है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>वरीय स्वास्थ्य अधिकारी थे कार्यक्रम में शामिल<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मौके पर सिविल सर्जन विधानचंद्र सिंह&comma; एसीएमओ डॉ राजेश कुमार&comma; डिआईआ डॉ मोईज&comma; डीपीएम संतोष कुमार&comma; प्रभारी अधीक्षक केके कश्यप&comma; सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ राजेंद्र कुमार&comma; डॉ रूपेश कुमार&comma; डॉ स्नेह किरण&comma; डॉ नौसबा परवीन&comma; डॉ साइना&comma; डॉ मैत्री&comma; डॉ विमल कुमार सिंह&comma; डॉ गौरव कुमार&comma; अस्पताल प्रबंधक विकास आनंद सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मी मौजूद थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति मंत्री का ऐलान, आवासीय विद्यालयों में स्वास्थ्य कर्मियों की होगी तैनाती

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में बैंकर्स समिति की बैठक

बेगूसराय में जिलाधिकारी ने रेफरल अस्पताल और स्कूल का किया निरीक्षण, दिए निर्देश