अंबेडकर जयंती पर चिराग पासवान का संदेश- बिहार को फर्स्ट बनाना ही हमारा लक्ष्य

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> लोक जनशक्ति पार्टी &lpar;रामविलास&rpar; के 1 व्हीलर रोड स्थित बिहार प्रदेश कार्यालय में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ&period; भीमराव अंबेडकर की जयंती पूरे श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर चिराग पासवान ने बाबा साहब के विचारों को याद करते हुए कहा कि अंबेडकर जयंती केवल एक उत्सव नहीं&comma; बल्कि उनके बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लेने का दिन है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी बाबा साहब के सिद्धांतों पर आगे बढ़ रही है और उनका लक्ष्य बिहार को देश में प्रथम स्थान पर लाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि &OpenCurlyDoubleQuote;जब तक बिहार को फर्स्ट और बिहारी को फर्स्ट नहीं बना लेते&comma; तब तक संघर्ष जारी रहेगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि बिहार अब नए नेतृत्व और नई सोच के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सत्ता में भागीदारी के कारण पार्टी की जिम्मेदारी और बढ़ गई है&comma; जिसे कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ निभाएंगे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहब को उपेक्षित रखा। उन्होंने अपने पिता स्वर्गीय रामविलास पासवान के योगदान का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने संसद में बाबा साहब की आदमकद प्रतिमा स्थापित कराने और जयंती पर अवकाश घोषित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>चिराग पासवान ने कहा कि आने वाले पांच साल बिहार के लिए बेहद महत्वपूर्ण होंगे। प्रधानमंत्री के विकसित भारत 2047 के विजन को साकार करने के लिए राज्य के हर जिले&comma; पंचायत और गांव का विकास जरूरी है। उन्होंने कोरोना काल में गरीबों को मुफ्त राशन देने के फैसले को भी बाबा साहब के विचारों से प्रेरित बताया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ&period; राजेश भट्ट ने बताया कि इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव डॉ&period; शाहनवाज अहमद कैफी&comma; कृष्ण कुमार सिंह&comma; अरविंद सिंह&comma; प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी&comma; कार्यवाहक अध्यक्ष अशरफ अंसारी&comma; प्रदेश समन्वयक वेद प्रकाश पांडे सहित पार्टी के सभी विधायक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

ईओयू की बड़ी कार्रवाई : इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार रंजन के ठिकानों पर छापेमारी में 55 करोड़ से अधिक संपत्ति उजागर…

बाबा साहेब के विचार आज भी प्रासंगिक : उपेन्द्र कुशवाहा

अंबेडकर जयंती पर तेजस्वी यादव का हमला, गोडसेवादी सोच को सत्ता देकर अंबेडकर के विचारों को आहत किया गया