नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिले चिपुरा पंचायत के मुखिया सतीश कुमार सिंह, बिहार के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> पटना जिले के संपतचक प्रखंड अंतर्गत चिपुरा पंचायत के मुखिया एवं जदयू के वरिष्ठ नेता सतीश कुमार सिंह ने बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात की&period; इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मुलाकात के दौरान सतीश कुमार सिंह ने कहा कि नए मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार विकास के नए आयाम स्थापित करेगा&period; उन्होंने विश्वास जताया कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किए गए विकास कार्यों और कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में विकास की गति और तेज होगी तथा युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि होगी&period; साथ ही पंचायत स्तर पर चल रही योजनाओं को और प्रभावी तरीके से लागू किया जाएगा&comma; जिससे आम जनता को सीधा लाभ मिल सके। ज्ञात हो कि सतीश कुमार सिंह महानगर योजना समिति के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं और क्षेत्र में उनकी पहचान एक सक्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में है&period; इस मुलाकात को लेकर स्थानीय स्तर पर भी राजनीतिक हलकों में चर्चा बनी हुई है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

बिहार में बनेगी फिल्म सिटी, सरकार देगी पूरा सहयोग : सीएम सम्राट चौधरी

AI-Generated कमांडो के साथ फोटो सोशल मीडिया पर डालना पड़ा भारी, महिला पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की अनुशंसा

गर्दनीबाग में PDS डीलरों का विशाल धरना, तेजस्वी यादव ने दिया समर्थन