बिना मास्क के स्कूल पहुंच रहे बच्चे, समाजिक दूसरी का नहीं कराया जा रहा पालन

&NewLine;<p><strong>जमुई&lpar;मो० अंजुम आलम&rpar;&colon;<&sol;strong> कोरोना की दूसरी लहर के तबाही को शायद प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक संजीव कुमार भूल चुके हैं। तभी तो सरकार के निर्देश को भी नजर अंदाज कर रहे हैं और कोरोना गाइड लाइन की धज्जियां खुद भी उड़ा रहे हैं और बिना मास्क और समाजिक दूरी की बच्चों को इसकी सीख भी दे रहे हैं। जबकि गाइड लाइन के अनुसार ही स्कूल के संचालन को लेकर सरकार द्वारा सख्त निर्देश दिया गया। संभावित तीसरी लहर से सावधान भी किया गया है लेकिन इसका कोई असर स्कूल प्रभारी पर नहीं पड़ रहा है। ये सारे कार्य अपने मन मुताबिक ही करते हैं। जबकि विशेषज्ञों द्वारा तीसरी लहर के आने की संभावना जताई गई है और इसका सबसे ज्यादा प्रभाव बच्चों पर ही पड़ेगा। सबकुच्छ जानकर भी प्रभारी आनजन बने हुए हैं और लापरवाह की तरह स्कूल का संचालन कर रहे हैं। बिना मास्क के स्कूल में बच्चों की उमड़ती भीड़ संभावित तीसरी लहर को आमंत्रण दे रही है। जबकि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान इसी स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक मु&period; खालिद हुसैन की मृत्यु संक्रमित होने के बाद हुई थी। इसके अलावा इस स्कूल में कार्यरत अधिकांश शिक्षक भी संक्रमण के चपेट में आए थे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

नवाबगंज पंचायत में आम सभा, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

ग्रामीणों की भागीदारी से तैयार की गई पंचायत विकास की रूपरेखा

पटना जिले के सभी थानों में Child Help Desk और Child Corner स्थापित