घुरना में SSB जवानों के साथ बच्चों ने किया योग, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दिखा उत्साह

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर।<&sol;strong> 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल &lpar;SSB&rpar; बथनाहा के ई समवाय घुरना द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को एक भव्य योग अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बाह्य सीमा चौकी &&num;8220&semi;ई&&num;8221&semi; समवाय घुरना के कार्यक्षेत्र अंतर्गत स्थित मध्य विद्यालय घुरना परिसर में सुबह 07&colon;40 बजे से 08&colon;30 बजे तक आयोजित हुआ।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम में SSB के जवानों ने स्कूली छात्र-छात्राओं और स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया। योग प्रशिक्षकों द्वारा उपस्थित लोगों को योग के महत्व&comma; उसके शारीरिक और मानसिक लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस मौके पर SSB के अधिकारी एवं जवानों के साथ-साथ विद्यालय के शिक्षक&comma; छात्र-छात्राएं और ग्रामीण भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ योगाभ्यास में भाग लिया&comma; जिससे पूरा वातावरण सकारात्मक ऊर्जा से भर गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम में कुल 01 अधीनस्थ अधिकारी एवं 08 अन्य जवान &lpar;कुल 09&rpar;&comma; 07 शिक्षक&comma; 60 छात्र-छात्राएं तथा 05 ग्रामीण शामिल हुए। SSB के अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना है। अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने का संकल्प लिया और इस आयोजन को सफल बनाने के लिए SSB की पहल की सराहना की।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचे गए यूनिवर्सिटी के सहायक कुल सचिव, निगरानी की बड़ी कार्रवाई

फर्जी फ्लैट रजिस्ट्री मामले में पूर्व डीसीएलआर समेत तीन के खिलाफ वारंट जारी

नेशनल हाईवे 139 पर रफ्तार का कहर, स्कॉर्पियो-इनोवा की आमने-सामने भिड़ंत में पांच घायल