होली विज़न के बच्चों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटनासिटी&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> होली विजन इन्टरनेशनल स्कूल&comma; पटना सिटी के द्वारा बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में मतदान करने के लिए आम मतदाताओं को जागरूक करने हेतु&&num;8221&semi; नोक-द-डोर कास्ट योर वोट&&num;8221&semi; पहले मतदान फिर जलपान के सन्देश के साथ स्कूली बच्चों ने पेरेड के धुन पर मतदाता जागरूकता अभियान सह बाल साइकिल रैली का आयोजन किया। मतदाता जाग‌रूकता रैली को पटना सिटी अनुमंडल कार्यलय से अवर आरक्षी अधीक्षक-1 श्री राज किशोर सिंह एवं सहायक निर्वाचन पदाधिकारी पटना सिटी राज दीप सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पटना सिटी अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचन पदा‌धिकारी श्री सत्यम सहाय ने आम मतदाताओं से आह्‌वान किया कि आप अपने लोकतांत्रिक अधिकार को समझे तथा अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। ए०एस०पी० पटना सिटी-श्री राजकिशोर सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि किसी भी मतदाता को भयभीत होने की जरूरत नहीं है। प्रशासन सजग है&comma; आप मयमुक्त होकर मताधिकार का प्रयोग करें। कोई भी समस्या हो अविलम्ब प्रशासन को सूचित करें। विद्यालय के निदेशक सन्तोष कुमार शमी ने आम मतदाताओं से आह्वान किया कि लोकतंत्र के महापर्व चुनाव में अपनी भागीदारी अवश्य करें। मतदान निश्चित से रूप करें। मतदाता जागरूकता के लिए निकाली गयी यह रैली गुरहट्टा&comma; अशोक राजपथ पश्चिम दरवाजा&comma; बेलवर गंज&comma; सिटी अनुमंडल&comma; दीवान मोहल्ला होते हुए विद्यालय प्रांगण में समाप्त हुआ। रैली में&comma; शमा प्रवीण&comma; सना खाँ&comma; शिल्पी&comma; सलोनी सिन्हा&comma; विनय कुमार सिंह&comma; ओम प्रसाद की सक्रिय भूमिका रहीं<&sol;p>&NewLine;

Related posts

मुंबई में IIJS-2026 का उद्घाटन करेंगे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, बिहार से 150 से अधिक ज्वेलर्स होंगे शामिल

लाठी और बंदूक के बल पर नहीं दबेगी छात्रों की आवाज़ : राजेश राम

अंगदान का संकल्प लेने के साथ ही एम्स पटना में “अंगदान–जीवन संजीवनी” अभियान का हुआ समापन