पटना जंक्शन पर बाल तस्करी का प्रयास नाकाम : एक तस्कर गिरफ्तार, पाँच बच्चे मुक्त

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; बाल तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दिनांक 13 जून 2025 को पटना जंक्शन पर राजकीय रेल पुलिस &lpar;GRP&rpar; एवं रेलवे सुरक्षा बल &lpar;RPF&rpar; द्वारा संयुक्त चेकिंग के दौरान एक बड़ी सफलता मिली है। प्लेटफार्म संख्या-01 पर खड़ी ट्रेन 22644 पटना–एर्णाकुलम एक्सप्रेस के सामान्य कोच से एक संदिग्ध युवक को पांच नाबालिग बच्चों के साथ पकड़ा गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस बल को देख युवक घबरा गया और पूछताछ के दौरान वह बच्चों के संबंध में कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाया। युवक ने अपना नाम रूपेश कुमार &lpar;उम्र 19 वर्ष&rpar;&comma; पिता- हरेन्द्र मांझी&comma; निवासी- राजा परसौनी&comma; थाना- परसौनी&comma; जिला- सीतामढ़ी बताया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पकड़े गए नाबालिग बच्चों ने पुलिस को बताया कि उन्हें बाल मजदूरी कराने के उद्देश्य से बिहार से तमिलनाडु के तिरुप्पुर ले जाया जा रहा था। तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने सभी बच्चों को सकुशल मुक्त करा लिया और बाल तस्कर रूपेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस संबंध में रेल थाना&comma; पटना जं० में कांड संख्या- 450&sol;25 दिनांक 12&period;06&period;2025 को धारा-143&lpar;5&rpar;&sol;146 बीएनएस&comma; धारा-79 जेजे एक्ट&comma; एवं धारा-3&sol;14 बाल श्रम निषेध एवं विनियमन अधिनियम&comma; 1986 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। रेलवे पुलिस की सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई से बाल तस्करी का यह प्रयास विफल हो गया&comma; जिससे पांच मासूम बच्चों का भविष्य अंधकार में जाने से बच गया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

भदौर थाना का एसपी ग्रामीण ने किया निरीक्षण, लंबित कांडों की समीक्षा

राहुल गांधी का संसद के मकर द्वार पर पिकनिक मनाना सदन और संसदीय मर्यादाओं का उल्लंघन : गुरु प्रकाश

बेगूसराय जिले में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री