दो बर्षों में नहीं बना तोप नवाबगंज से अचरा जाने वाली मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क-ग्रामीणों में आक्रोश

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर<&sol;strong> फुलकाहा थाना क्षेत्र के तोपनवाबगंज वार्ड 12 बजरंगबली मंदिर से बलुवाही धार होते हुए अचरा&comma; बथनाहा- वीरपुर मुख्य मार्ग तक जाने वाली लगभग तीन किलोमीटर की मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क का निर्माण कार्य दो वर्षों में पूर्ण नहीं हुआ है। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है। आज मंगलवार को आक्रोश जताते हुए कहा&comma; आए दिन लोगों को भारी कठिनाइयों से गुजरना पड़ता है। संवेदक के द्वारा सड़क पर रोड़ी बिछा कर दो वर्ष पूर्व निर्माण कार्य बंद किए जाने से आम अवाम को पैदल चलना भी दुश्वार हो गया है। क्षेत्र के दर्जनों लोगों के रोड़ी पर पैर फिसल जाने से चोटिल हो चुके हैं। कई लोगों का पैर भी टूट चुका है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जबकि सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार धार में एक पुल का भी निर्माण किया जाना है। इस बाबत स्थानीय समाजसेवी सह लोजपा जिला उपाध्यक्ष रामवृक्ष पासवान ने बताया कि सड़क का शिलान्यास वर्ष 2021-22 में किया गया था।जिसके बाद संवेदक के द्वारा सड़क पर मिट्टी डालकर रोड़ी बिछा कर निर्माण कार्य को बंद कर दिया गया है। जिससे आए दिन छोटी बड़ी दुर्घटना होती रहती है। कार्य स्थल पर योजना बोर्ड भी नहीं लगाया गया है। कि पता लगाया जा सके की किस योजना से कितनी राशि से निर्माण कार्य किया जा रहा है। ऐसा प्रतीत होता है कि विभागीय अधिकारी के मिली भगत के कारण संवेदक कार्य छोड़कर फरार हो गया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p> उन्होंने कहा सरकार और जिला पदाधिकारी से कहना चाहते हैं कि जांच कर निर्माण कार्य को पूर्ण कराया जाए साथ ही संबंधित अधिकारी एवं संवेदक पर कार्रवाई भी की जाए।<br>इस बाबत वार्ड सदस्य गिरानंद पासवान पूर्व वार्ड सदस्य मनोज यादव ने कहा सांसद और विधायक एवं जिला पदाधिकारी को खबर के माध्यम से जानकारी देना चाहते हैं कि अधूरे सड़क का जांच करवा कर निर्माण कार्य पूर्ण कराया जाए तथा दोषी संवेदक एवं अधिकारी पर कार्रवाई की जाए।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>वहीं मौके पर उपस्थित रमेश यादव&comma; माहेश्वरी यादव&comma; मनोज यादव&comma; अजय कुमार पासवान&comma; आदि दर्जनों लोगों ने कहा कि यह सड़क अति महत्वपूर्ण सड़क है। बिहार सरकार से हम लोगों का कहना है कि अति शीघ्र विधानसभा चुनाव और बरसात से पूर्व निर्माण कार्य को पूर्ण कराया जाय ताकि हम लोगों को जाने आने में जो कठिनाई हो रही है वह दूर हो ।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

नौकरी का सुनहरा मौका : पटना में महिलाओं के लिए दो दिवसीय मेगा जॉब फेयर

नवजात बच्चे की पहली सांस बचाने के लिए एम्स में विशेषज्ञों ने किया मंथन

पटना साहिब विधानसभा के सभी मंडलों में होगा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर