काजीकोरैया–राघोपुर तटबंध पर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बचाव कार्यों की ली जानकारी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>भागलपुर&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> काजीकोरैया–राघोपुर तटबंध की सुरक्षा को लेकर पिछले कई दिनों से लगातार चल रहे बचाव एवं सुरक्षात्मक कार्यों के बीच आज माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने ग्राउंड ज़ीरो पर पहुंचकर तटबंध की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस दौरान पथ निर्माण मंत्री इं॰ कुमार शैलेंद्र ने माननीय मुख्यमंत्री जी को तटबंध की वर्तमान स्थिति&comma; नदी के बदलते प्रवाह एवं जलदाब&comma; कटाव की स्थिति तथा अब तक किए गए बचाव कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने जियोबैग प्लेसमेंट&comma; कट-एंड प्रोटेक्शन&comma; टो प्रोटेक्शन&comma; कटावरोधी कार्य&comma; रिंग बांध एवं आवश्यक लॉजिस्टिक व्यवस्थाओं की प्रगति से भी अवगत कराया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मंत्री ने बताया कि पिछले कई दिनों से दिन-रात मौके पर लगातार सक्रिय रहकर अधिकारियों&comma; अभियंताओं एवं कार्यरत टीम के साथ समन्वय किया जा रहा है&comma; ताकि तटबंध की सुरक्षा के लिए आवश्यक सुरक्षात्मक कार्यों को बिना किसी व्यवधान के आगे बढ़ाया जा सके।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने मौके पर चल रहे बचाव कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा तटबंध की सुरक्षा एवं क्षेत्रवासियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरी तत्परता और समन्वय के साथ कार्य जारी रखने पर जोर दिया। इस चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में लगातार सक्रिय रहकर मार्गदर्शन&comma; सहयोग एवं त्वरित निर्णयों के माध्यम से बचाव कार्यों को मजबूती देने के लिए मंत्री इं॰ कुमार शैलेंद्र ने माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के प्रति आभार व्यक्त किया। तटबंध की सुरक्षा के लिए बचाव एवं सुरक्षात्मक कार्य लगातार जारी हैं।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बिना विकसित भारत संभव नहीं

बिहार में बनेगा शिक्षक प्रशिक्षण विश्वविद्यालय, शिक्षा विभाग और Google के बीच हुआ MoU

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के संचालन को लेकर केंद्र की संयुक्त सचिव ने की समीक्षा