पटना महानगर कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, संगठनात्मक तैयारियों पर हुआ मंथन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>भाजपा के प्रदेश कार्यालय स्थित अटल सभागार में आज पटना महानगर के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी&comma; भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी&comma; संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। इस दौरान आगामी तिरंगा यात्रा&comma; संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के आयोजन&comma; हाल ही में संपन्न बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की समीक्षा तथा संगठन के आगामी कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल चुनावी राजनीति तक सीमित संगठन नहीं है&comma; बल्कि राष्ट्रहित&comma; सामाजिक समरसता और जनसेवा के मूल्यों पर आधारित एक सतत सक्रिय संगठन है। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है और आगामी सभी कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ही उनकी सफलता सुनिश्चित करेगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आगामी 7 अगस्त को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पटना से संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर वाराणसी से लाए गए पवित्र कलश को बिहार के सभी जिलों के लिए रवाना करेंगे। ज्ञान भवन&comma; पटना में आयोजित होने वाले विशेष समारोह में मुख्यमंत्री भाजपा के सभी जिला अध्यक्षों को यह पवित्र कलश सौंपेंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि इसके बाद जिलों से मंडलों और मंडलों से गांव-गांव तक कलश यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के जीवन&comma; उनके सामाजिक समरसता&comma; समानता&comma; मानवता और सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। संजय सरावगी ने कहा कि तिरंगा यात्रा भी राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक अभियान है। पार्टी के सभी कार्यकर्ता इसे जनभागीदारी का उत्सव बनाते हुए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर राष्ट्र प्रथम की भावना को मजबूत करने का कार्य कर रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैठक में हाल ही में संपन्न बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की विस्तृत समीक्षा भी की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने चुनाव अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने वाले सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रत्येक चुनाव संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों को अनुशासित&comma; प्रभावी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी पहचान है। इस बैठक का संचालन महामंत्री सरोज रंजन पटेल ने किया। इस मौके पर बिहार सरकार के मंत्री राम कृपाल यादव&comma; सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक एवं विधायक संजीव चौरसिया&comma; प्रदेश महामंत्री राजेश झा&comma; डॉ&period; प्रीति शेखर&comma; धनराज शर्मा&comma; जिला अध्यक्ष रूप नारायण मेहता सहित प्रदेश एवं महानगर के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

सिख गुरुओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले को अभिलंब प्रशासन गिरफ्तार करें : त्रिलोक सिंह निषाद

पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश बिहार विधान परिषद के लिए मनोनीत, कल ले सकते हैं शपथ

नगर निगम कर्मियों की हड़ताल सातवां दिन भी रहा जारी