खुशहाल परिवार दिवस पर महिलाओं को समर्पित हुआ मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला

<p><strong>बलिया&lpar;संजय कुमार तिवारी&rpar;&colon;<&sol;strong> जनपद के दो शहरी एवं 77 ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला लगाया गया । यह मेला पूर्ण रूप से महिलाओं को समर्पित रहा। मौका था खुशहाल परिवार दिवस का&period; अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ&period; हरिनन्दन प्रसाद ने बताया कि &OpenCurlyDoubleQuote;खुशहाल परिवार दिवस” के आयोजन का प्रमुख उद्देश्य समुदाय में परिवार नियोजन की जागरूकता तथा स्वीकार्यता बढ़ाना है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में अंतरा गर्भनिरोधक इंजेक्शन&comma; छाया गोली एवं परिवार नियोजन के अन्य साधन उपलब्ध रहे और उसके बारे में लाभार्थियों को विस्तार से बताया गया। साथ ही मेले मे दूर-दराज के इलाकों व मलिन बस्तियों में रहने वाले 4796 लोगों को इस दिन सेहत का भी वरदान मिला। जिसमें 1937 पुरुष&comma;2273 महिला एवं 586 बच्चे शामिल हैं । आरोग्य मेले में स्वास्थ्य केंद्रों पर निःशुल्क जांच व इलाज की सुविधा दी गई मेले में कोविड जांच&comma; गोल्डेन कार्ड&comma; गर्भवती&comma; बाल और किशोर स्वास्थ्य से जुड़ी जांच की गई एवं निःशुल्क दवाएं भी दी गईं&period;<&sol;p>&NewLine;<p>अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० हरिनन्दन प्रसाद ने बताया कि जिले के कुल 79 शहरी एवं ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रो पर मेले का आयोजन सुबह दस बजे से अपराह्न चार बजे तक किया गया। मेले में आयुष्मान भारत योजना के स्टॉल लगा कर 139 लाभार्थियों के गोल्डेन कार्ड भी बनाए गए । अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक रविवारीय स्वास्थ्य मेले में प्रयास होगा कि ज्यादा से ज्यादा केंद्रों पर कैंप लगा कर लाभार्थियों को गोल्डेन कार्ड की सुविधा प्रदान की जाए&period;<&sol;p>&NewLine;<p>मेले का निरीक्षण अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉo हरिनन्दन प्रसाद द्वारा किया गया। मेले में सुविधाएं बढ़ाए जाने एवं मेले का प्रचार प्रसार बढ़ाने हेतु अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया&period;<&sol;p>&NewLine;<h3><strong>मेले में मिलीं सुविधाएं&colon;-<&sol;strong><&sol;h3>&NewLine;<p>•&Tab;बुखार समेत मौसमी बीमारियों की जांच<br &sol;>&NewLine;•&Tab;गर्भवती व बच्चों का टीकाकरण<br &sol;>&NewLine;•&Tab;दवा और सभी पैथालॉजी जांच निःशुल्क<br &sol;>&NewLine;•&Tab;निःशुल्क सैनेटरी नैपकीन वितरण<br &sol;>&NewLine;•&Tab;नसबंदी के लिए पंजीकरण<br &sol;>&NewLine;&period; कोविड जाँच एवं गोल्डेन कार्ड<br &sol;>&NewLine;•&Tab;क्षय रोग की जांच<br &sol;>&NewLine;•&Tab;परिवार नियोजन के अस्थायी साधन का निःशुल्क वितरण<&sol;p>&NewLine;<h3><strong>यह सुविधाएं भी रहीं मौजूद&colon;-<&sol;strong><&sol;h3>&NewLine;<p>•&Tab;चिकित्सा व उपचार के अलावा संदर्भन की सुविधा<br &sol;>&NewLine;•&Tab;गर्भावस्था&comma; प्रसवकालीन व जन्म पंजीकरण का परामर्श<br &sol;>&NewLine;•&Tab;बच्चों में डायरिया&comma; निमोनिया रोकने के लिए परामर्श सुविधा<br &sol;>&NewLine;•&Tab;मलेरिया&comma; डेंगू&comma; फाइलेरिया व कुष्ठ की स्क्रीनिंग<br &sol;>&NewLine;•&Tab;तंबाकू और मद्यपान छोड़ने के लिए परामर्श<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पति ने नहीं मानी बात तो बेटी संग गहरे कुएं में कूदी पत्नी

कमरे में दो लोगों की शव मिलने से मची हड़कंप

नाबालिक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, चार लोगों के खिलाफ नामजद