सड़क हादसे के बाद बवाल, कई वाहनों में लगाई आग

&NewLine;<p><strong>पटनासिटी&comma; न्यूज़ क्राइम 24।<&sol;strong> पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र के जीरो माइल के पास सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद शुक्रवार को जमकर बवाल हुआ। हादसे से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और देखते ही देखते कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक&comma; तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने लगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रदर्शन के दौरान कुछ उपद्रवियों ने स्थिति को और भड़का दिया। सड़क किनारे लगे बस को निशाना बनाते हुए उसमें आग लगा दी। इसके अलावा कई वाहनों पर पथराव कर तोड़फोड़ की गई। आधा दर्जन से अधिक वाहनों के शीशे तोड़ दिए गए और खासकर दुपहिया वाहनों को निशाना बनाया गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पांच थानों की पुलिस मौके पर पहुंची है। वहीं&comma; घटना की कवरेज करने पहुंचे कुछ पत्रकारों के साथ भी मारपीट किए जाने की सूचना है। फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और पुलिस हालात को नियंत्रित करने में जुटी है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

सड़क हादसे में भाजपा महिला मोर्चा की कुमारी बसुधा घायल!

पटना सिटी दुर्गा पूजा महासमिति की बैठक संपन्न, विसर्जन तिथि पर बनी सहमति

पुनपुन में भूमि अधिकार और आरक्षण बचाव यात्रा, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल