छपरा ग्रामीण रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग, चंदन कुमार चंचल ने नीतीश कुमार से की मुलाकात

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>बिहार प्रदेश छात्र जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जयप्रकाश विश्वविद्यालय&comma; छपरा के रसायन शास्त्र विभाग के शोधार्थी चंदन कुमार चंचल ने जनता दल &lpar;यू&rpar; के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर छपरा ग्रामीण रेलवे स्टेशन पर महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग उठाई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>7&comma; देशरत्न मार्ग स्थित आवास पर हुई शिष्टाचार मुलाकात के दौरान चंदन कुमार चंचल ने हाजीपुर से छपरा जंक्शन के बीच संचालित अप एवं डाउन दिशा की प्रमुख ट्रेनों का छपरा ग्रामीण रेलवे स्टेशन पर सुबह और शाम कम-से-कम दो मिनट का ठहराव सुनिश्चित कराने के लिए रेलवे मंत्रालय से पहल करने का अनुरोध किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने बताया कि छपरा ग्रामीण रेलवे स्टेशन के आसपास जयप्रकाश विश्वविद्यालय&comma; मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल&comma; इंजीनियरिंग कॉलेज&comma; विद्युत कार्यालय तथा कई सरकारी विद्यालय स्थित हैं। इसके बावजूद ट्रेनों के ठहराव की व्यवस्था नहीं होने से प्रतिदिन हजारों छात्र-छात्राओं&comma; मरीजों&comma; कर्मचारियों और आम यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>चंदन कुमार चंचल ने कहा कि स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव शुरू होने से सारण&comma; वैशाली&comma; सीवान&comma; गोपालगंज&comma; मुजफ्फरपुर सहित आसपास के जिलों से आने-जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। साथ ही समय और संसाधनों की भी बचत होगी। मुलाकात के दौरान नीतीश कुमार ने इस मांग को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि वे इस विषय पर रेल मंत्री से बातचीत करेंगे। इस पहल से क्षेत्र के लोगों में सकारात्मक उम्मीद जगी है तथा जनहित से जुड़े इस महत्वपूर्ण मुद्दे के समाधान की संभावना बढ़ी है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

कंगन घाट पर चला स्वच्छता एवं पूजन सामग्री पुनर्चक्रण अभियान, 1200 किलो कचड़ा किया गया एकत्रित

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष बने आलोक कुमार सिंह

बिहार में मिथकों पर भारी पड़ा संवाद, लाखों बेटियों तक पहुंचा एचपीवी सुरक्षा कवच