भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने के लिए केन्द्र सरकार प्रतिबद्ध : सम्राट

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने आज यहां कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य कल्याणकारी योजना का लाभ लोगों के द्वार तक पहुंचाना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत को 2047 तक विकसित बनाने के लिए केन्द्र सरकार प्रतिबद्ध है&comma; यह मोदी की गारंटी वाली सरकार है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री चौधरी आज विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत दीघा विधानसभा के कुर्जी के वार्ड 22 बी में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस दौरान श्री चौधरी ने मोदी सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों के लाभार्थियों का प्रमाण पत्र सौंपा गया तथा उपस्थित लोगों के साथ मा&period; प्रधानमंत्री मोदी जी के विकसित भारत की संकल्पना पर प्रेरणादायी संबोधन को सुना तथा 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए संकल्प लिया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>श्री चौधरी ने कहा कि 15 नवम्बर से शुरू &OpenCurlyQuote;विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के दूसरे चरण की समाप्ति 25 जनवरी&comma; 2024 होगी। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का मकसद जिनके लिए योजनाएं हैं उन तक उसका लाभ पहुंचाना है। श्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी का परिणाम है कि देश के करीब 25 करोड़ लोग बहुआयामी गरीबी से बाहर निकले हैं। नीति आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2013-14 से 2022-23 तक कुल 9 वर्षों में 24&period;82 करोड़ लोग बहुआयामी गरीबी से बाहर निकले। इसमें भी उत्तर प्रदेश&comma; बिहार और मध्य प्रदेश सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने विकास योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि आज तक किसी सरकार ने शौचालय के विषय में सोचा नहीं था&comma; जबकि आज 12 करोड़ शौचालय&comma; 8 करोड़ महिलाओं को उज्ज्वला योजना का लाभ मिला। पूरे देश में 80 करोड़ लोगों को मुफ्त खाद्यान्न दिया जा रहा है। इस कार्यक्रम में दीघा के विधायक संजीव चौरसिया सहित कई गणमान्य लोग के अलावा बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

सेकंड चांस कार्यक्रम के तहत बालिकाओं के लिए मॉक टेस्ट का सफल आयोजन

ट्रैफिक व्यवस्था मजबूत करने को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक

एम्स पटना में विश्व किडनी दिवस 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम, समय पर जांच और अंगदान पर दिया गया जोर