जश्न हुआ फीका: शराब की बड़ी खेप उत्पाद विभाग की टीम ने पकड़ा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>गया&lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;&colon;<&sol;strong> राज्य में शराब का कारोबार लगातार जारी है और अब नए साल आने में कुछ ही दिन बचे है जिसको लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है इसी क्रम में नए साल के जश्न के लिए ले जाए रही शराब की बड़ी खेप उत्पाद विभाग की टीम ने पकड़ा है। दरअसल उत्पाद विभाग की टीम ने मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के शेखवारा में स्कार्पियो से 912 बोतल विदेशी शराब जब्त की गई। वही शराब के साथ चतरा के रहने वाले तस्कर को गिरफ्तार किया गया। उत्पाद सहायक आयुक्त प्रेम प्रकाश ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार एक्साइज इंस्पेक्टर अरविंद कुमार के नेतृत्व में टीम को लगायी गयी। सोमवार की देर रात छापेमारी के क्रम में मविवि थाना क्षेत्र के गया-डोभी शेखवारा के पास जब स्कार्पियो टीम को देखते ही भागना लगा। बैक यानी रिवर्स में तेजी से भागने लगे। करीब एक किलोमीटर पीछा कर गाड़ी को रोकवाया जिसमें तलाशी के दौरान जांच में झारखंड नंबर की गाड़ी से 912 बोतल &lpar;38 कार्टन&rpar; विदेशी शराब निकली। शराब के साथ झारखंड के चतरा जिला अंतर्गत फरन्दी गांव के मो&period;सुल्तान अंसारी को दबोचा गया। मामला दर्ज कर गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया गया। छापेमारी में एसआई अरुण कुमार&comma; सरिता कुमारी व एएसआई उदय कुमार सहित जवान शामिल रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

शेखपुरा में अतिक्रमण पर प्रशासन का डंडा, 18 दुकानें हटाई, 12,200 रुपये जुर्माना वसूला

AES से निपटने को लेकर बिहार सरकार अलर्ट, मुख्य सचिव बोले- “चमकी बुखार में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं”

NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, 34 जिलों के 331 केंद्रों पर 1.56 लाख छात्र देंगे परीक्षा