लालू की सजा बढ़ाने के लिए सीबीआई पहुंची हाईकोर्ट

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>रांची&lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;&colon; <&sol;strong>सीबीआई ने बहुचर्चित चारा घोटाले में देवघर जिला कोषागार से 89&period;27 लाख रुपये की अवैध निकासी से जुड़े मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव की सजा अवधि बढ़ाने की अपील करते हुए झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर की है&period; सोमवार को हाईकोर्ट में जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय की अध्यक्षता वाली डबल बेंच ने इस याचिका पर सुनवाई करते हुए सीबीआई को इस मामले में अभियुक्तों से जुड़े कुछ दस्तावेज पेश करने का निर्देश दिया।इसपर सीबीआई की ओर से समय की मांग की गयी&period; अदालत ने इसे स्वीकार कर लिया&period; अब इस मामले की सुनवाई तीन सप्ताह बाद होगी&period; सनद रहे कि सीबीआई की विशेष अदालत ने देवघर कोषागार से धोखाधड़ी के जरिए निकासी से संबंधित मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को दोषी ठहराते हुए दिसंबर 2017 में साढ़े तीन साल जेल की सजा सुनाई थी&period; सजा की अवधि का आधा हिस्सा पूरा करने के बाद उन्हें पिछले साल जुलाई में झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है <&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

वार्षिक सम्मेलन मे शामिल हुए : अनूप भाई

झारखंड के दिशोम गुरु ‘शिबू सोरेन’ नहीं रहे, बेटे हेमंत सोरेन बोले – “आज मैं शून्य हो गया हूं”