पटना बाईपास में जगनपुरा के पास कार और ट्रक में टक्कर!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&lpar;अजीत यादव&rpar;&colon;<&sol;strong> राजधानी पटना में सुबह-सुबह जगनपुरा के पास बाईपास सड़क में भीषण सड़क हादसा हुआ है। घटना स्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक खड़े ट्रक में कार ने जबरदस्त टक्कर मार दिया जिसमें कार के परखच्चे उड़ गए। इस भीषण हादसे में कार सवार बुरी तरह जख्मी हुआ है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल ले गई । वहीँ घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>दुर्घटना के बारे में बताया जाता है कि जगनपुरा के पास न्यू बाईपास रोड में सुबह-सुबह तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जोरदार तरीके से टकरा गई भीषण हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है । इसी दौरान एक दूसरे ट्रक ने कार में पीछे से टक्कर मार दिया जिसमें कार दोनों तरफ से क्षतिग्रस्त हो गई। वही धक्का मारने वाला ट्रक फरार हो गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को खबर की घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी ने स्थानीय लोगों की मदद से एक कार में बैठे दो लोगों को बुरी तरह जख्मी हालत में निकाल कर अस्पताल ले गई । जख्मी के बारे में स्पष्ट नहीं पता चल पाया है। वही घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार की रफ्तार काफी तेज थी और अचानक अनियंत्रित कार खड़े ट्रक में टक्कर मार दिया। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक दूसरे वाहन ने कार में धक्का मार दिया और फरार हो गया। राम कृष्णा नगर थाना अध्यक्ष ने बताया कि कार और ट्रक में टक्कर हुआ है । इस हादसे में 2 लोग जख्मी हुए हैं जिन्हें अस्पताल भेजा गया है। आगे की कार्रवाई के लिए ट्रैफिक पुलिस को बता दिया गया ।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रमुख पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर दिए सख्त निर्देश

निवेश पर तीन गुना मुनाफे और कार-बाइक पर भारी छूट का झांसा, 25 से 30 लोग फंसे

महावीर मंदिर में मां दुर्गा की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु