जानकारी की कमी व जागरूकता के अभाव में बढ़ रहे हैं कैंसर के मामले

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">अररिया&comma; रंजीत ठाकुर। <&sol;mark><&sol;strong>अररिया जिले में स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पिंक अक्टूबर अभियान संचालित किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इसे लेकर पूरे महीने जागरूकता अभियान संचालित किया गया। इसके आखिरी दिन विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सदर अस्पताल में किया गया। सिविल सर्जन डॉ विधानचंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में अस्पताल में संचालित कैंसर स्क्रीनिंग सेंटर में कार्यरत होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल व रिसर्च सेंटर मुज्जफरपुर की चिकित्सक डॉ सायना आलम&comma; डॉ मैत्रयी सहित अन्य ने भाग लिया। मौके पर दर्जनों महिलाओं की स्क्रीनिंग की गयी। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>साथ ही ब्रिस्ट कैंसर के कारण&comma; रोग की पहचान व इसके निदान संबंधी उपायों के प्रति उपस्थित लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान सिविल सर्जन द्वारा केक काट कर पिंक अक्टूबर माह का विधिवत समापन किया गया। कार्यक्रम के दौरान डॉ आकाश&comma; डीपीएम संतोष कुमार&comma; डीपीसी राकेश कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मी मौजूद थे।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>जागरूकता बढ़ाना अभियान का उद्देश्य-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><br>भाभा कैंसर हॉस्पिटल व रिसर्च सेंटर की चिकित्सक डॉ सायना आलम ने बताया कि पिंक अक्टूबर अभियान का मुख्य उद्देश्य स्तन कैंसर के प्रति जन जागरूकता को बढ़ाना है। ताकि इसके कारण&comma; रोकथाम व उपचार को बढ़ावा दिया जा सके। पिंक अक्टूबर के तहत पूरा महीना विभिन्न स्तरों पर जागरूकता संबंधी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके साथ ही विभिन्न एचडब्ल्यूसी में कार्यरत सीएचओ को मुंह के कैंसर&comma; स्तन कैंसर&comma; सर्वाइकल कैंसर रोग की स्क्रीनिंग को लेकर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>ताकि प्रारंभिक अवस्था में ही रोग का पता लगा कर इसका समुचित निदान की दिशा में प्रभावी कदम उठाया जा सके। डॉ मैत्रयी ने बताया कि ब्रिस्ट कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। शुरूआती दौर में रोग का पता नहीं चलने के कारण बाद में रोग का उपचार जटिल हो जाता है। इस कारण हमें जान-माल की गंभीर क्षति उठानी पड़ती है। लिहाजा पिंक अक्टूबर माह पूरी तरह ब्रिस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता के प्रति समर्पित है। उन्होंने कहा कि महज जागरूक रह कर कैंसर जैसे गंभीर रोग का मुकाबला सख्ती पूर्वक किया जा सकता है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>समय पर रोग की पहचान व उपचार जरूरी &&num;8211&semi;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><br>सिविल सर्जन डॉ विधानचंद्र सिंह ने बताया कि स्तन कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक करने&comma; इसकी रोकथाम व उपचार संबंधी उपायों को बढ़ावा देना पिंक अक्टूबर माह का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि जानकारी का अभाव व जागरूकता की कमी के कारण कैंसर से जुड़े मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। लिहाजा रोग के कारणों के प्रति लोगों का जागरूक होना जरूरी है। कैंसर के मामलों में समय पर रोग की पहचान व उपचार जरूरी है। जो पिंक अक्टूबर माह अभियान का मुख्य उद्देश्य है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मारवाड़ी सेवा समिति द्वारा होली मिलन समारोह आयोजन

आईओसीएल के मजदूरों की मांगों पर चर्चा, प्रशासन ने की शांति व्यवस्था की अपील

जिलाधिकारी ने सुनी आम लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश