कोहरे के कारण बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, चार घायल!

<p><strong>बलिया&lpar;संजय कुमार तिवारी&rpar;&colon;<&sol;strong> कोतवाली क्षेत्र के जानपुर गांव के सामने बाँसडीह- मनियर मार्ग पर रविवार की तड़के सुबह कोहरे के कारण बस व ट्रक में आमने सामने की भिड़ंत में चार ब्यक्ति घायल हो गये।वही इस टक्कर में बस के परखच्चे उड़ गए। मौके पर पंहुचे ग्रामीण व पुलिस ने घायलों को बस निकालकर बांसडीह पीएचसी भेजा। जहां से सभी घायलो को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल भेज दिया गया&period;<&sol;p>&NewLine;<p>प्राप्त सूचना के अनुसार रेवती से सुबह पांच बजे बांसडीह होते हुए गोरखपुर जा रही बस हालपुर व नारायनपुर गांव के बीच जानपुर के पास मनियर की ओर से आ रही ट्रक से कोहरे के कारण भिड़न्त हो गयी। आमने सामने टक्कर होने से बस का चालक घायल हो गया और बस में ही फंस गया। घटना में बस में बैठी कई सवारियां भी घायल हो गयी। बस में कोहराम मच गया।सूचना पर पंहुचे कोतवाल राजेश सिंह ग्रामीणो के सहयोग से घायलो को ईलाज के लिए एम्बुलेंस से अस्पताल भेजवाया। दुर्घटना में बस के ड्राइवर सहतवार थाना क्षेत्र के त्रिकालपुर गांव निवासी 40 वर्षीय अरूण सिंह&comma; सहतवार थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी 18 वर्षीय पूजा&comma; व रजौली गांव निवासी 50 वर्षीय राजनारायन व रेवती नगर निवासी 35 वर्षीय छठठू गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलो कोजिला अस्पताल में चल रहा हैं। पुलिस ने दुर्घटना कें बाद बस व ट्रक को कब्जे में ले लिया हैं।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

कमरे में दो लोगों की शव मिलने से मची हड़कंप

नाबालिक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, चार लोगों के खिलाफ नामजद

कई वर्षो से बदहाल सड़क पर राहगीरों को झेलनी पड़ती है