बीएसएफ जवान की पत्नी की गला दबाकर हत्या, प्राथमिकी दर्ज

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">मनेर&comma; न्यूज क्राइम 24। <&sol;mark><&sol;strong>मनेर थाना अंतर्गत के शेरपुर गांव में बीएसएफ जवान की पत्नी की गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। इस मामले में मृतिका की मां ने मनेर थाने में लिखित शिकायत दी है। शेरपुर निवासी बीएसएफ जवान शशिकांत कुमार की शादी दो साल पहले ब्रह्मपुर के रीति कुमारी के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई थी। शादी के बाद रीति अपने ससुराल वालों और पति के साथ खुशहाल जीवन जी रही थी&comma; लेकिन पति के ड्यूटी पर चले जाने के कुछ दिन बाद ही ससुराल वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इस दौरान कई बार विवाहिता से ससुराल वालों ने मारपीट की&comma; जिसको लेकर रीति के घर वाले ससुराल पक्ष से कई बार बातचीत भी हुई। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बातचीत के बाद कुछ दिनों तक ठीक-ठाक रहता था&comma; लेकिन फिर से प्रताड़ित करना शुरू कर देते थे। इसे लेकर पंचायत भी हुई&comma; लेकिन बात नहीं बनी। घटना के बाद ससुराल पक्ष के सभी लोग घर से फरार हो गए। सूचना पाकर मृतिका के परिजन पहुंचे। मृतिका की मां और परिजनों का रो &&num;8211&semi; रो कर बुरा हाल है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p> इस मामले में मृतका की मां इंदु देवी ने मनेर थाने में लिखित शिकायत देकर गला दबाकर हत्या करने का मामला दर्ज कराया है। इस संबंध ने मनेर थानाध्यक्ष संजय शंकर ने बताया कि शेरपुर गांव में एक महिला फांसी लगा आत्महत्या कर ली है। वहीं मृतिका की मां ने गला दबाकर हत्या करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा कि हत्या है या आत्महत्या।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

एम्स पटना में गूंजा ‘कुष्ठ-मुक्त भारत’ का संकल्प, लेपकॉन 2026 में जुटे 300 से अधिक विशेषज्ञ

होली को लेकर फुलवारी शरीफ में व्यापक फ्लैग मार्च, हर प्रमुख इलाके में सुरक्षा का भरोसा

आधी रात शांतिपूर्ण होलिका दहन, सुरक्षा में दिखी प्रशासन की पूरी मुस्तैदी