पटना के कुख्यात जटा सिंह का भाई अरेस्ट, हथियार और भारी मात्रा में गोली बरामद!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>नौबतपुर&lpar;अजित यादव&rpar;&colon; <&sol;strong>पटना के नौबतपुर थाने की पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी जब गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में जुटे पटना के कुख्यात जटा सिंह का भाई मृत्युंजय को उसके घर शेखपुरा से हथियार के साथ गिरफ्तार किया। हालांकि&comma; छापेमारी के दौरान अन्य दो अपराधी पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। गिरफ्तार अपराधियों के पास पुलिस की टीम ने हथियार और भारी मात्रा में गोलियां बरामद की। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>नौबतपुर थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि मृत्युंजय कुमार अपने साथियों के साथ किसी बड़े आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहा है। तभी पुलिस ने दो पिस्टल&comma; एक कट्टा और 31 जिंदा कारतूस के साथ उसे गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी से कड़ाई से पूछताछ करने पर ये बात सामने आई कि जेल के अंदर से अपराधी जटा सिंह नौबतपुर&comma; दानापुर&comma; बिहटा&comma; और उसके आसपास इलाकों में भूमाफियाओ के साथ मिलकर अवैध तरीके से जमीन पर कब्जा दिलवाकर पैसे वसूलने का नेटवर्क चला रहा था। और इसी सिलसिले में जमीन पर कब्जा करने के मकसद से तीनो अपराधी जुटे थे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बिना विकसित भारत संभव नहीं

बिहार में बनेगा शिक्षक प्रशिक्षण विश्वविद्यालय, शिक्षा विभाग और Google के बीच हुआ MoU

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के संचालन को लेकर केंद्र की संयुक्त सचिव ने की समीक्षा