Breaking: पटनासिटी में फिर चली गोली में तीन लोगों में से एक कि मौके पर मौत, आक्रोशित लोगों का हंगामा

&NewLine;<p><strong>पटनासिटी&lpar;रॉबिन राज&comma; न्यूज़ क्राइम 24&rpar;&colon;<&sol;strong> राजधानी में अपराधियों का ग्राफ हाईलेवल पर देखने को मिल रहा है। दिनदहाड़े गोली बारी की घटना को अंजाम देकर फरार हो जा रहे है। एक बार फिर दिनदहाड़े हत्या की घटना से सनसनी फैल गई है। लोगों में खासा आक्रोश भी देखा जा रहा हैं। ताजा मामला है पटनासिटी के चौक थाना क्षेत्र के मिरचाई गली के पास का है। जहां अपराधियों ने कारोबारी प्रमोद बागला को गोली मारकर हत्या कर दिया है वहीं अपराधियों के गोलीबारी में इनका बेटा गोलू जख्मी हुआ है और एक व्यक्ति को भी गोली लगी हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बताया जाता है कि कारोबारी प्रमोद बागला प्रतिदिन के भांति अपने कारोबार को लेकर जा रहे थे की पहले से घात लगाएं अपराधियों ने कारोबारी पर ताबड़तोड़ गोलीबारी किया। इसमें कारोबारी प्रमोद बागला की मौके वारदात पर ही मृत्यु हो गयी वहीं इनका बेटा गोलू इस घटना में जख्मी हो गया है जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। वहीं इसमे एक और व्यक्ति भी जख्मी बताया जा रहा है। वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा कर रहे है एवं घटना में शामिल अपराधियों के जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे है। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके वारदात पर पहुंची है और मामले की छानबीन में जुट गयी हैं। अपराधियों के गिरफ्तारी को लेकर आसपास के क्षेत्र को बंद कर दिया गया है एवं पुलिस सिसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

28 लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार!

राजीव नगर में निजी भूखंड पर निर्माण रोकने का आरोप, अलका देवी ने डिप्टी सीएम से की जांच की मांग

इमलीतल फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी रोहन कुमार गिरफ्तार, तीन देशी कट्टा व छह कारतूस बरामद!