Breaking: अंतिम फैसला आज, सोमवार से खुल सकते हैं सभी शिक्षण संस्थान और अन्य..!

&NewLine;<p><strong>पटना&lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;&colon;<&sol;strong> बिहार में कोरोना के संक्रमण की घटती दर को देखते हुए स्कूलों को फिर से खोलने के लिये सरकार तैयार है। बिहार में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर लगभग खत्म होने की कगार पर है। शुक्रवार को राज्य आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में कोरोना को लेकर पहले से जारी प्रतिबंधों को शिथिल करने के मामले में गहन विचार-विमर्श किया गया&period; इस बैठक में स्कूल&comma; कॉलेज और विश्वविद्यालय खोलने के मामले पर भी विचार किया गया। रविवार को दोपहर 12 बजे बैठक में अंतिम तौर पर फैसला लिया जाना है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बता दें कि पहले से जो करोना प्रोटोकॉल जारी किया गया है&comma; उसकी डेडलाइन 6 फरवरी को पूरी हो रही है। इसी दिन सरकार अंतिम फैसला करेगी। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार बिहार में सात फरवरी से नाइट कर्फ्यू को खत्म कर दिया जाएगा। साथ ही सिनेमा हॉल&comma; पार्क और मॉल&comma; धार्मिक स्थल को भी फिर से खोलने की अनुमति दी जा सकती है। वहीं विवाह समारोह में भी लगी पाबंदी हट सकती है। सरकारी और निजी कार्यालय पूरी क्षमता के साथ खुल सकते हैं। हालांकि कोरोना गाइडलाइन का पालन करना होगा।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

पितृपक्ष मेला की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन की समीक्षा बैठक, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर

एम्स पटना में हिंदी पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत हिंदी प्रतिज्ञा समारोह आयोजित

श्री श्याम मंदिर पटना सिटी में चौक चंदा सिंधारा का आयोजन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु