Breaking: बिहार में 14 फरवरी से सभी कोरोना प्रतिबंध हटेगा, मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;&colon;<&sol;strong> इस वक्त एक बड़ी खबर निकलकर सामने आरही है। जहां बिहार सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए सभी प्रतिबंधों को हटा लिया गया है। बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण अब सामान्य हो गया है। इसके बाद बिहार सरकार ने 14 फरवरी से अगले आदेश तक सभी कोरोना प्रतिबंधों को हटा लिया है। इसकी जानकारी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर दी है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कोरोना गाइडलाइन को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक के बाद एक तीन ट्वीट करते हुए कहा&comma; कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति की आज समीक्षा की गई। कोरोना संक्रमण में लगातार आ रही कमी को देखते हुए 14 फरवरी से अगले आदेश तक सभी प्रकार के प्रतिबंधों को हटा लिया गया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अब कोविड अनुकुल व्यवहार एवं निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया के अनुपालन के साथ सभी गतिविधियां सामान्य रूप से संचालित होंगी। जिला पदाधिकारियों को स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए आवश्यकतानुसार प्रतिबंध लगाने हेतु अधिकृत किया गया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पटना में आज आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में यह फैसला लिया गया है। अब सभी सरकारी और गैर सरकारी कार्यालय पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे। वही सभी दुकानें भी सामान्य रूप से खुले रहेंगे। स्कूल&comma;कॉलेज और कोचिंग 100 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे। कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए अब परीक्षाएं भी ली जा सकेंगी। वहीं लोगों से अनुरोध है कि सावधानी बरतें तथा सोशल डिस्टेंसिंग के साथ-साथ घर से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग जरूर करें।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

ITI और स्वास्थ्य केंद्र अब बाबा महतो साहब के नाम पर, CM सम्राट चौधरी ने किया मेले का शुभारंभ

धनरूआ प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार यादव के पार्थिव शरीर पर राजद नेताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा के असामयिक निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम सहित वरिष्ठ नेताओं ने जताया शोक