दानापुर के सुल्तानपुर एक घर में बम विस्फोट दो लोग बुरी तरह जख्मी, एक पीएमसीएच रेफर!

&NewLine;<p><strong>दानापुर&lpar;अजीत यादव&comma; आनंद मोहन&rpar;&colon;<&sol;strong> राजधानी पटना के दानापुर इलाके में रविवार की दोपहर अचानक एक घर में भीषण बम विस्फोट से इलाके में हड़कम्प मच गया । अचानक हुए इस बम विस्फोट से किचन में खाना बना रही एक महिला सहित दो लोग बुरी तरह घायल हो गए । बम विस्फोट की सूचना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया । जान बचाने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे । विस्फोट इतना बड़ा था कि आसपास के कई घरों के खिड़की के शीशे टूट गए । घटना की सूचना मिलते ही दानापुर एएसपी सैयद इमरान मसूद थाना प्रभारी अजीत कुमार साह दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी । पुलिस ने विस्फोट वाले जगह को पूरी तरह सील कर दिया है । पुलिस ने विस्फोट हुए कुछ अंश को सुरक्षित घेराबंदी कर एस एफ एल टीम की जांच के लिए सूचना दिया है । एसएसपी उपेंद्र शर्मा भी दल बल के साथ दानापुर पहुंचे और छानबीन में जुट गए।विस्फोट की घटना के बाद पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया है और उससे मामले की पूरी छानबीन और पूछताछ की जा रही है&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बताया जाता है कि रविवार की दोपहर दानापुर के सुल्तानगंज लाल कोठी के नजदीक जनकधारी स्कूल के पीछे अचानक एक घर में भीषण बम विस्फोट हुआ । बम विस्फोट होते हैं पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया । बम विस्फोट में मोहल्ले के रफीक के घर उसकी की पत्नी आयशा खातून सहित बेटा अब्दुल्ला 3 वर्ष&comma; शाहिद 9 वर्ष के साथ मोहम्मद रफीक की मां जाहिदा खातून मौजूद थे । बम विष्फोट में रफीक की मां जाहिदा खातून और तीन साल का बच्चा अब्दुल्ला तरह घायल हो गए । आसपास के लोगों ने बताया कि विस्फोट मोहम्मद रफी के घर से हुई या फिर पड़ोसी के मोहम्मद ओन मिया के घर से हुई यह स्पष्ट नहीं हो पाया है । मोहम्मद रफीक और मोहम्मद ओन मियां एक दूसरे पर बम रखने का आरोप लगा रहे हैं । आसपास के लोगों ने बताया कि विस्फोट इतना बड़ा था कि आसपास के कई घरों के खिड़कियों के शीशे टूट गए । विस्फोट के धमाके की आवाज से आसपास मोहल्ले में भगदड़ मच गया । लोग अपनी अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे । मोहल्ले के कुछ लोगों ने बताया कि रफीक की पत्नी आयशा खाना बना रही थी जबकि जायदा कपड़े धो रहे थी । आसपास के लोगों ने बम विस्फोट की सूचना स्थानीय थाना को दी । सूचना मिलते ही दानापुर एएसपी सैयद इमरान मसूद और थाना प्रभारी अजीत कुमार शाह पूरे दलबल के साथ मौका पर पहुंचे&period; मामले की पुष्टि करते हुए दानापुर एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि मोहम्मद रफीक के घर में विस्फोट की सूचना मिली है । उन्होंने बताया कि बम विस्फोट की घटना से 2 लोग घायल हुए हैं &comma; जिन्हें इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच भेजा गया है । एएसपी ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है । इसके लिए पटना से एफ़एसएल की टीम को बुलाया गया है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मसौढ़ी में 16 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा, 24 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार!

महाशिवरात्रि को लेकर पटना प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

राष्ट्रीय महिला दिवस पर 253 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया