बीएमजीएफ की नौ सदस्यीय टीम तीन दिवसीय दौरे पर पहुंची पूर्णिया

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">पूर्णिया&lpar;न्यूज क्राइम 24&rpar;&colon;<&sol;mark><&sol;strong> शिशु मृत्यु दर को कम कराने में राज्य सरकार की ओर से स्वास्थ्य विभाग एवं सहयोगी संस्थाओं द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। इन्ही प्रयासों और गतिविधियों के अवलोकन के लिए स्वास्थ्य विभाग एवं बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन &lpar;बीएमजीएम&rpar; के अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने सहयोगी संस्थाओं के साथ मिलकर प्रसव कक्ष&comma; मैटरनिटी वार्ड&comma; ऑपरेशन थियेटर&comma; कंगारू मदर केयर &lpar;केएमसी&rpar;&comma; एसएनसीयू&comma; बच्चा वार्ड सहित कई अन्य विभागों का बारीकियों के साथ निरीक्षण किया गया। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पिरामल स्वास्थ्य की ओर से जीएमसीएच के सभागार में स्वास्थ्य एवं पोषण के क्षेत्र में हो रहे कार्यो को लेकर अपनी प्रस्तुति दी गई। वही शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सह हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर माता स्थान जाकर विभिन्न तरह की दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं को गहनतापूर्वक जांच किया गया। बीएमजीएफ की नौ सदस्यीय टीम ज़िले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण को लेकर अपने तीन दिवसीय प्रवास यात्रा पर पूर्णिया पहुंची है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p> इन नौ सदस्यीय टीम में जेन दोनोफ़्रियो&comma; मनप्रीत सिंह&comma; मेलिसा माइल्स&comma; सुभाषिनी रामास्वामी&comma; जोसेफ़ सलमा&comma; आकाश मल्लिक&comma; सुनीता कृष्णन&comma; अभिजीत अरुण पाठक&comma; गुड़िया के अलावा केयर इंडिया के राज्य प्रतिनिधि शरद चतुर्वेदी&comma; डॉ पंकज कुमार मिश्रा&comma; डॉ इंद्रनाथ बनर्जी मुख्य रूप से शामिल हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>गर्भवती महिलाओं को अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं को लेकर किया गया निरीक्षण&colon; केयर इंडिया<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>केयर इंडिया के डिटीएल आलोक पटनायक ने बताया कि शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को बिल मेलिंडा एंड गेट्स फाउंडेशन &lpar;बीएमजीएफ&rpar; के द्वारा सहयोग किया जाता हैं। अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को मिलने वाली सभी तरह की सुख- सुविधाओं को गहनतापूर्वक निरीक्षण किया गया है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बिहार ही नहीं बल्कि देश के विभिन्न राज्यों में स्वास्थ्य विभाग के साथ जुड़कर वितीय सहायता करने वाली अंतरास्ट्रीय संस्था बिल मिरिंडा एंड गेट्स फाउंडेशन सहयोग करती है। ताकि भारत की चिकित्सीय व्यवस्था सुदृढ हो सकें। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>हालांकि स्वास्थ्य के क्षेत्र में पहले से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लक्ष्य कार्यक्रम&comma; कायाकल्प योजना&comma; राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक &lpar; NQAS&rpar; कार्यक्रम&comma; नियमित टीकाकरण&comma; अनमोल&comma; सुमन&comma; प्रसव कक्ष&comma; एसएनसीयू&comma; एनआरसी&comma; एनबीसीसी&comma; एनबीएसयू&comma; केएमसी&comma; स्तनपान&comma; पोषण&comma; सहित कई अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में तकनीकी रूप से प्रशिक्षित करती है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ अभय प्रकाश चौधरी&comma; जीएमसीएच के अधीक्षक डॉ वरुण कुमार ठाकुर&comma; आरपीएम कैशर इक़बाल&comma; डीपीएम सोरेंद्र कुमार दास&comma; डीसीक्यूए डॉ अनिल कुमार शर्मा&comma; केयर इंडिया के डिटीएल आलोक पटनायक&comma; चंदन कुमार सिंह&comma; डॉ सनोज कुमार यादव&comma; सनत गुहा&comma; सिविला सबेस्टियन&comma; सुधा मुरगेसन&comma; पिरामल स्वास्थ्य डीपीएल नम्रता सिन्हा&comma; सिफार के डीपीसी धर्मेंद रस्तोगी&comma; जपाइगो के प्रभात ठाकुर एवं विनय गुप्ता&comma; अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

कृषि उत्पादन बाजार प्रांगण का अत्याधुनिक कायाकल्प किसानों व्यापारियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं – राम कृपाल यादव

“Run for Nasha Mukt Bihar” के संदेश के साथ 15 मार्च को पटना मैराथन 2026 का आयोजन

शेखपुरा में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक, उप विकास आयुक्त ने दिए निर्देश