श्याम रजक की पत्नी स्वर्गीय अलका रजक की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, कैंसर रोगियों के इलाज के लिए किया गया रक्तदान

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत।<&sol;strong> पूर्व मंत्री सह फुलवारी शरीफ के जेडीयू विधायक श्याम रजक की पत्नी स्वर्गीय अलका रजक की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार को विधायक के सरकारी आवास पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया&period; संयुक्त स्वास्थ्य एवं कल्याण ट्रस्ट और यूनाइटेड ब्लड बैंक सोसायटी के सहयोग से आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया&period; रक्तदान शिविर में एकत्रित किया गया रक्त कैंसर रोगियों के इलाज के लिए महावीर कैंसर संस्थान के ब्लड सेंटर को दिया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>स्वर्गीय अलका रजक का सामाजिक सरोकार और जरूरतमंदों की मदद करने का भाव लोगों के लिए प्रेरणादायक रहा है&period; उनकी पुण्यतिथि पर कैंसर रोगियों के इलाज के लिए रक्तदान शिविर आयोजित कर जरूरतमंद मरीजों की मदद की पहल की गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अपनी पत्नी स्वर्गीय अलका रजक की पुण्यतिथि पर आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करने पहुंचे लोगों को देखकर श्याम रजक भावुक हो गए&period; उन्होंने कहा कि अलका रजक जीवनभर जरूरतमंदों की सेवा और लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहती थीं&period; दूसरों के दुख-दर्द में खड़ा होना और जरूरतमंदों की सहायता करना उनके स्वभाव का हिस्सा था&period; उनकी स्मृति में रक्तदान शिविर आयोजित करना उनके सेवा भाव को आगे बढ़ाने का एक प्रयास है&period; आज कैंसर रोगियों के इलाज के लिए रक्तदान कर लोगों ने उनकी सेवा भावना को आगे बढ़ाया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>रक्तदान शिविर में महावीर कैंसर संस्थान के ब्लड सेंटर की टीम पहुंची और रक्तदान करने वाले लोगों को इसके महत्व और इससे होने वाले लाभ की जानकारी दी&period; टीम के कर्मचारियों ने रक्तदान से पहले और रक्तदान के बाद बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी विस्तार से बताया&period; जो लोग बिना नाश्ता किए रक्तदान के लिए पहुंचे थे&comma; उन्हें पहले नाश्ता कराया गया&comma; इसके बाद उनका रक्त लिया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>शाम 6 बजे होगी श्रद्धांजलि सभा-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>स्वर्गीय अलका रजक की प्रथम पुण्यतिथि पर बुधवार की शाम 6 बजे विधायक के सरकारी आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन होगा&period; श्रद्धांजलि सभा में विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु&comma; क्षेत्र की जनता&comma; विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ता तथा सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे और स्वर्गीय अलका रजक को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत अगस्त माह की पेंशन राशि का डीबीटी के माध्यम से लाभुकों के खाते में अंतरण

गोपालपुर में शराब तस्करी का भंडाफोड़, पिकअप से 586 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद!

नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा गांजा और शराब के साथ दो गिरफ्तार!