चिनहट स्थित ऑक्सीजन प्लांट में रिफिलिंग के दौरान ब्लास्ट, कई घायल!

&NewLine;<p><strong>लखनऊ&colon;<&sol;strong> चिनहट स्थित टी ऑक्सीजन प्लांट में आज बुधवार दोपहर ऑक्सीजन रिफिलिंग के दौरान सिलिंडर फटने से भीषण ब्लास्ट हो गया। जिससे वहां काम कर रहे 10 से ज्यादा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। à¤µà¤¹à¥€à¤‚ दो की मौत हो गई है। सभी को गोमतीनगर स्थित लोहिया अस्पताल भेजा गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। ब्लास्ट इतना भीषण था कि आस पास के इलाका भी दहल उठा। हादसे में कई मजदूरों के हाथों पैरों गंभीर रूप से झुलस गए। वहीं कई मजदूरों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। à¤µà¤¹à¥€à¤‚ ऑक्सीजन प्लांट पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मौके पर फायर ब्रिगेड व पुलिस की टीम है। फंसे हुए लोगों को घटना स्थल से निकाला जा रहा है। वहीं मौके पर पुलिस कमिश्नर व भारी संख्या में पुलिस फोर्स रेस्क्यू कर रही है। à¤®à¥Œà¤•े पर पहुंचे डीएम अभिषेक प्रकाश ने बताया कि घटना तीन बजकर 30 मिनट की है&comma; एक सिलिंडर के ब्लास्ट होने की वजह से तीन लाेगों के आहत व पांच लोगों के घायल होने की सूचना है। सभी घायलों को इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। साथ ही टेक्नीकल टीम व सीएफओ द्वारा जांच की जा रही है। अभी घायलों की शिनाख्त की जा रही है जैसे ही डिटेल मिलती है अवगत करा दिया जाएगा। <&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मुक्केबाजी प्रतियोगिता में भोजपुर की अंजू कुमारी का शानदार प्रदर्शन किया

मारूफगंज मंडी में भीषण आग, सिंदूर व पूजा सामग्री की दुकान जलकर खाक

बाइक नही मिलने पर प्रीति की हुई हत्या,परिजनों की तहरीर पर मुकदमा हुआ दर्ज