भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने युवा सप्ताह समारोह के दौरान युवाओं को किया संबोधित

<p><strong>अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon;<&sol;strong> विवेकानंद के स्वप्न्न रूपी भारत के निर्माण में जुटे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी&period; उक्त बातें बिहार भाजयूमो के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने भाजयूमो अररिया द्वारा जिला अध्यक्ष राजेश सिंह की अगुवाई में बरदाहा सिकटी में युवा सप्ताह के रूप में आयोजित युवा संदेश यात्रा &lpar;बाइक रैली&rpar;सह जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कही। प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि जिस प्रकार स्वामी विवेकानंद ने पूरे विश्व में भारत और भारतीयता का शंखनाद कर परचम लहराया था&comma;ठीक उसी प्रकार 158 वर्ष बाद देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी भारत और भारतीय संस्कृति को पूरे विश्व में स्थापित करने अर्थात विश्व गुरु भारत के निर्माण में लगे हैं।उन्होंने युवाओं को आत्म निर्भर भारत आत्म निर्भर बिहार के लिए एकजुट होकर कार्य करने का अपील की&period;<&sol;p>&NewLine;<p>समारोह को संबोधित करते हुए विधायक विजय मंडल&comma; जिला अध्यक्ष संतोष सुराना&comma; भाजयूमो प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार&comma; क्षेत्रीय प्रभारी गिरीश चंद्र ठाकुर&comma; जिला महामंत्री सुधीर भगत ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अर्थात विश्वगुरु भारत के निर्माण की जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर है ।वक्ताओं ने कहा कि भारत को जानना है&comma;तो विवेकानंद के जीवन वृत को पढ़ना होगा।उन्होंने कहा कि युग पुरुष व युवाओं के प्रेरणाश्रोत विवेकानंद के विचारों को आत्मसात देश व सामाजिक कार्यों में सक्रिय योगदान के लिए कार्य करने का आह्वान युवा कार्यकर्ताओं करने के साथ श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु चलाये जा रहे विश्व के सबसे बड़े निधि संग्रह महा अभियान में बढ़चढ़ कर भाग लेने और इसे सफल बनाने की बात कही।इस मौके पर भाजयूमो जिला महामंत्री दिव्यमूर्ति टीपू&comma; मंडल अध्यक्ष अजय मंडल&comma; चंदन यादव&comma; कुमेद झा&comma; विजय विश्वास&comma;गौतम सिंह&comma; दिलीप सरोज&comma; प्रदीप मंडलसंजय मंडल&comma; गणेश साह&comma; विंदेश्वरी मंडल&comma; मनीष कुमार&comma; भवेश&comma; संजीव&comma; सतीश&comma;निशांत कुमार&comma; अनिल&comma; वीरेंद्र कुमार&comma; संजीतकुमार सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक मौजूद थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

श्री राधाकृष्ण की भव्य शोभायात्रा निकाली गई

पटना-गया रोड पर बालू लदे ट्रकों की लंबी कतार, यातायात व्यवस्था चरमराई

छात्रा की तीसरी मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजनों ने हत्या कर फेंकने का लगाया आरोप