भाजपा की राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का कांग्रेस पर हमला, टूट जाएगा कांग्रेस का अहंकार

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज क्राइम 24&rpar; 5<&sol;strong> अप्रैल। बिहार भाजपा महिला मोर्चा के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता ने आज कांग्रेस और राजद को महिला विरोधी पार्टी बताते हुए कहा कि कांग्रेस अभी भी अहंकार में डूबी है। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि राजद और कांग्रेस का व्यवहार ही महिला विरोधी है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मीडिया सेंटर में आज एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी की राज्यसभा सांसद श्रीमती गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस के महासचिव रणदीप सुरजेवाला&comma; जिन्होंने आम आदमी पार्टी के नेता सुशील गुप्ता का प्रचार करते हुए भाजपा की वरिष्ठ नेता और मथुरा की सांसद हेमा मालिनी के ऊपर जो अशोभनीय टिप्पणी की है&comma; उसकी जितना निंदा की जाए कम है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि सुरजेवाला ने वरिष्ठ महिला सांसद का अपमान किया और गलत शब्दों का प्रयोग किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत द्वारा भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत के खिलाफ टिप्पणी करते हुए उन्हें बाजारू बताये जाने पर भी श्रीमती गुप्ता ने कहा कि यह कहीं से शोभा नहीं देता । उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति और सभ्यता काफी प्राचीन है और काशी हमारे लिए पुण्य भूमि है जिसकी तुलना में बाजार की मंडी से नहीं की जा सकती है। जिस तरह काशी पर टिप्पणी की गई वह अशोभनीय और देश को शर्मशार करने की बात है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने आगे कहा &comma; &&num;8220&semi;मैं कांग्रेस को बता देना चाहती हूं कि आज महिलाएं यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल में महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही है। महिलाएं खेल से लेकर विज्ञान तक में अपना नाम रोशन कर रही है और अपने नाम को सशक्त कर रही है। जबकि कांग्रेस में महिलाओं को रसोई में खाना बनाने वाली की उपाधि देती है।&&num;8221&semi;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>श्रीमती गुप्ता ने कांग्रेस और राजद को चेतावनी देते हुए कहा कि देश की महिलाओं को अपमानित करने का काम न करें। उन्होंने कहा कि दिल्ली प्रदेश आईटी सेल के चिराग पटनायक को महिला के साथ अभद्र हरकत की। बाद में उनको जमानत मिल गई। चिराग पटनायक राहुल गांधी के नजदीकी माने जाते हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बीजेपी में भी आईटी सेल है&comma; कांग्रेस में भी आईटी सेल है। कांग्रेस के आईटी सेल में महिलाओं के साथ यौन शोषण होता है जबकि भाजपा की आईटी से महिलाओं को सम्मान दिया जाता है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने कहा कि संघ की शाखाओं में महिलाएं छोटे कपड़े पहनती हैं। संघ हमारी विचारधारा है। हमारी बहनों का नाम दुर्गा वाहिनी के नाम से जाना जाता है। उनके बयान से महिलाएं शर्मसार हो रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी की एक सेक्स सीडी की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि महिला वकील को जज बनने का ऑफर दिया गया था। बाद में उन्होंने सेटलमेंट की बात कही। कांग्रेस के नेता महिलाओं से सेटलमेंट करते हैं इससे अशोभनीय बात क्या होगी&quest;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि भाजपा में महिलाओं का सम्मान किया जाता है। उन्होंने आगे कहा कि एक कांग्रेस नेता द्वारा आईपीएस अधिकारी किरण बेदी को भी राक्षसी कहा गया था।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि देश में चुनाव शुरू है। देश की जनता इनको जवाब देगी। देश जहां चांद पर पहुंच रहा है। वहीं कांग्रेस के नेता महिलाओं को घर में रहने की बात कह रहे हैं। कांग्रेस पार्टी महिला विरोधी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं उन्नति के बिना देश की तकदीर&comma; तस्वीर नहीं बदल सकती है और प्रधानमंत्री जी यही कार्य कर रहे हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने यह भी कहा कि महोलाओं के प्रति ऐसी सोच रखने वालों को पार्टी से निलंबित किया जाना चाहिए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस प्रेस वार्ता में प्रदेश मीडिया संयोजक दानिश इकबाल&comma; प्रदेश प्रवक्ता जयराम विप्लव&comma; उपेंद्र सिंह और सह प्रभारी सुनील सेवक भी उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

विकलांग शराब कारोबार को पुलिस ने गिरफ्तार किया!

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवको ने नशा मुक्त होली का दिया संदेश

पुलिस ने होली पर्व और नेपाल में 5 मार्च को हो रहे चुनाव को लेकर निकाला फ्लैग मार्च