ढह गया भाजपा का अभेद किला, प्रशांत किशोर ने रचा सियासी इतिहास

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; अजीत। <&sol;strong>बिहार की राजनीति में बड़ा सियासी उलटफेर सामने आया है&period; लंबे समय से भाजपा का अभेद किला मानी जाने वाली पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट इस उपचुनाव में ढह गई&period; जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने मतगणना के पहले राउंड से ही बढ़त बनाकर भाजपा को लगातार पीछे धकेला और 15वें राउंड तक जीत की दहलीज पर पहुंच गए&period; भाजपा के सबसे मजबूत गढ़ में मिली इस बढ़त को बिहार की राजनीति का बड़ा बदलाव माना जा रहा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>15वें राउंड तक प्रशांत किशोर को 29&comma;752 वोट मिले हैं&comma; जबकि भाजपा के नीरज सिन्हा 21&comma;550 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं&period; कांग्रेस की रेखा गुप्ता को 6&comma;755 वोट मिले हैं&period; अंतिम आधिकारिक परिणाम आना अभी बाकी है&comma; लेकिन अब तक के रुझानों ने साफ संकेत दे दिया है कि भाजपा का वर्षों पुराना राजनीतिक किला इस उपचुनाव में ढह गया। बांकीपुर सीट पर वर्षों तक भाजपा के वरिष्ठ नेता नवीन किशोर सिन्हा का दबदबा रहा&period; उनके बाद नितिन नवीन ने इस राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाया और भाजपा ने इस सीट पर अपना वर्चस्व बनाए रखा&period; यही वजह थी कि इस उपचुनाव को भाजपा की प्रतिष्ठा और जनसुराज की सबसे बड़ी राजनीतिक परीक्षा माना जा रहा था&period; हालांकि मतगणना के रुझानों ने इस बार सभी राजनीतिक आकलनों को पलट दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रशांत किशोर ने चुनाव प्रचार के दौरान पदयात्रा&comma; जनसंवाद और गांव-मोहल्लों में लगातार संपर्क अभियान चलाकर शिक्षा&comma; स्वास्थ्य&comma; बेरोजगारी&comma; भ्रष्टाचार और पलायन जैसे मुद्दों को जनता के बीच प्रमुखता से उठाया&period; मतगणना में शुरुआत से मिली बढ़त ने यह संकेत दिया कि मतदाताओं के एक बड़े वर्ग ने उनके अभियान पर भरोसा जताया। पोस्टल बैलेट में भी प्रशांत किशोर को बढ़त मिली&period; कुल 56 पोस्टल बैलेट में से उन्हें 43 वोट मिले&period; इसके बाद पहले राउंड में ही उन्होंने 862 वोटों की बढ़त बना ली और फिर हर राउंड के साथ यह अंतर बढ़ता चला गया&period; 15वें राउंड तक उनकी बढ़त 8 हजार से अधिक वोटों की हो गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मतगणना के दौरान एएन कॉलेज परिसर के बाहर जनसुराज समर्थकों की भीड़ लगातार बढ़ती रही&period; 15वें राउंड के बाद समर्थकों ने ढोल-नगाड़े बजाकर जश्न शुरू कर दिया और एक-दूसरे को मिठाई खिलानी शुरू कर दी। उधर&comma; बांकीपुर उपचुनाव के रुझानों पर प्रतिक्रिया मांगने पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि आज सावन का पहला सोमवार और भगवान महादेव का दिन है&comma; इसलिए वह इस पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे&period;<br &sol;>नोट&colon; अंतिम परिणाम निर्वाचन आयोग की आधिकारिक घोषणा के बाद ही मान्य होगा&period; अभी उपलब्ध आंकड़े मतगणना के 15वें राउंड तक के रुझानों पर आधारित है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>……………&period;&period;राउंडवार स्थिति&period;<br &sol;>पोस्टल बैलेट&period; कुल 56 मतों में प्रशांत किशोर को 43 वोट मिले&period;<br &sol;>पहला राउंड&period; प्रशांत किशोर 862 वोट से आगे रहे&period;<br &sol;>दूसरा राउंड&period; प्रशांत किशोर 3&comma;795&comma; नीरज सिन्हा 2&comma;634&comma; रेखा गुप्ता 664&period; बढ़त 1&comma;164 वोट&period;<br &sol;>तीसरा राउंड&period; प्रशांत किशोर 5&comma;036&comma; नीरज सिन्हा 3&comma;870&comma; रेखा गुप्ता 767&period;<br &sol;>चौथा राउंड&period; प्रशांत किशोर 6&comma;269&comma; नीरज सिन्हा 5&comma;124&comma; रेखा गुप्ता 884&period;<br &sol;>पांचवां राउंड&period; प्रशांत किशोर 8&comma;971&comma; नीरज सिन्हा 6&comma;652&comma; रेखा गुप्ता 1&comma;534&period;<br &sol;>छठा राउंड&period; प्रशांत किशोर 11&comma;603&comma; नीरज सिन्हा 8&comma;152&comma; रेखा गुप्ता 2&comma;154&period;<br &sol;>सातवां राउंड&period; प्रशांत किशोर 13&comma;500&comma; नीरज सिन्हा 9&comma;689&comma; रेखा गुप्ता 2&comma;599&period;<br &sol;>आठवां राउंड&period; प्रशांत किशोर 15&comma;637&comma; नीरज सिन्हा 11&comma;081&comma; रेखा गुप्ता 2&comma;991&period;<br &sol;>नौवां राउंड&period; प्रशांत किशोर 17&comma;856&comma; नीरज सिन्हा 12&comma;584&comma; रेखा गुप्ता 3&comma;449&period;<br &sol;>दसवां राउंड&period; प्रशांत किशोर 20&comma;059&comma; नीरज सिन्हा 14&comma;048&comma; रेखा गुप्ता 3&comma;983&period;<br &sol;>ग्यारहवां राउंड&period; प्रशांत किशोर 21&comma;941&comma; नीरज सिन्हा 15&comma;522&comma; रेखा गुप्ता 4&comma;223&period;<br &sol;>बारहवां राउंड&period; प्रशांत किशोर 23&comma;756&comma; नीरज सिन्हा 17&comma;110&comma; रेखा गुप्ता 4&comma;850&period;<br &sol;>तेरहवां राउंड&period; प्रशांत किशोर 26&comma;113&comma; नीरज सिन्हा 18&comma;993&comma; रेखा गुप्ता 5&comma;583&period;<br &sol;>चौदहवां राउंड&period; प्रशांत किशोर 28&comma;201&comma; नीरज सिन्हा 20&comma;420&comma; रेखा गुप्ता 6&comma;142&period;<br &sol;>पंद्रहवां राउंड&period; प्रशांत किशोर 29&comma;752&comma; नीरज सिन्हा 21&comma;550&comma; रेखा गुप्ता 6&comma;755&period;<&sol;p>&NewLine;

Related posts

महावीर कैंसर संस्थान के गेट पर नाले से निकलीं सैकड़ों विदेशी शराब की खाली बोतलें, शराबबंदी पर उठे सवाल

सावन की पहली सोमवारी पर शिवभक्ति का महासैलाब, फुलवारी शरीफ से संपतचक तक गूंजा “हर-हर महादेव”

रोटरी क्लब ऑफ पटना वाइब्रेंट ने अनाथालय के बच्चों के बीच बांटी पाठ्य सामग्री