युवाओं को भाजपा आगे बढ़ाना चाहती है : डॉ दिलीप जायसवाल

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज आयोजित मिलन समारोह में विशाल प्रशांत एवं तरारी के पूर्व विधायक और राष्ट्रीय लोजपा के नेता सुनील पांडेय ने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के भूमि सुधार और राजस्व मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने इन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई और पार्टी में स्वागत व अभिनंदन किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ जायसवाल ने सभी लोगों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि आज भाजपा लोगों की पसंद बन गई है। आज भाजपा की नीति लोगों को आकर्षित कर रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डॉ जायसवाल ने इस मिलन समारोह में आए विशाल प्रशांत एवं पूर्व विधायक के समर्थकों का भी स्वागत करते हुए कहा कि आपके बिना सुनील पांडेय अधूरे हैं।असली मालिक जनता ही हैं। उन्होंने कहा कि आपके आने से भाजपा और मजबूत होगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने विशाल प्रशांत का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा युवाओं को बढ़ाना चाहती है। आज प्रसन्नता है कि सुनील पांडेय ने अपने पुत्र को भाजपा को सुपुर्द किया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>श्रावण महीने की चर्चा करते हुए डॉ जायसवाल ने कहा कि सावन जैसे पवित्र महीने में आप सभी भाजपा में शामिल हुए हैं&comma; यह शुभ है। इस दौरान समर्थकों ने हर &&num;8211&semi; हर महादेव के जयकारे भी लगाए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सुनील पांडेय ने कहा कि वे पहले भी एनडीए के कार्यकर्ता थे&comma; आज वे भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा जो भी निर्णय लेगी वह हम सभी को मान्य होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी जो भी दायित्व देगी उसे निर्वहन करेंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस मिलन समारोह में भाजपा से शाहाबाद के सह क्षेत्रीय प्रभारी अशोक भट्ट &comma;मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा&comma; कार्यालय मंत्री प्रवीण पटेल&comma; प्रदेश मीडिया संयोजक दानिश इकबाल&comma; भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अमित प्रकाश &&num;8220&semi;बबलु&&num;8221&semi;&comma; मनोज कुमार&comma;भोजपुर जिला अध्यक्ष दुर्गा राज&comma; सतपाल नरोतम&comma;मयंक मौली&comma;अमरेंद्र ठाकुर सांडिल्य सहित पार्टी के सैंकड़ों नेता कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर फिल्म “हक़” का विशेष प्रदर्शन

ईरान पर हमले के विरोध में पटना में मार्च, ट्रंप और नेतन्याहू का पुतला दहन

हाईवे पेट्रोलिंग कार्यों की समीक्षा, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश