एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने किया उद्घटान

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> बिहार भाजपा के अध्यक्ष डॉ&period; दिलीप जायसवाल आज मधुबनी पहुंचे और वहां जिले की बिस्फी विधानसभा क्षेत्र के खंगरैठा हाई स्कूल मैदान में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>भाजपा अध्यक्ष डॉ&period; दिलीप जायसवाल ने इस सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया और उपस्थित एनडीए के उत्साहित कार्यकर्ताओं को अपने विचार साझा करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं में जिस तरह से उत्साह दिख रहा है वह आगामी विधानसभा चुनाव के परिणाम पहले ही बता दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा&comma; &&num;8220&semi;कार्यकर्ता किसी भी राजनीतिक पार्टी की रीढ़ होते हैं। वे संगठन को मजबूती देने के साथ-साथ पार्टी की नीतियों और विचारों को घर-घर तक पहुँचाने का दायित्व निभाते हुए जनता और नेतृत्व के बीच सेतु का कार्य करते हैं।&&num;8221&semi;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>भाजपा अध्यक्ष डॉ&period; जायसवाल ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि एनडीए कार्यकर्ताओं की मेहनत से बिहार में फिर से सुशासन की सरकार बनेगी और बिहार के विकास की गति और तेज होगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>केंद्र की मोदी और प्रदेश की नीतीश सरकार की नीतियों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि हाल में हुए कई चुनावों से स्पष्ट है कि डबल इंजन की सरकार की नीतियां जनता की पहली पसंद हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर मुख्य रूप से सांसद डॉ&period; अशोक कुमार यादव&comma; सांसद कौशलेंद्र कुमार&comma; विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल&comma; रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी&comma; लोजपा &lpar;आर&rpar; के प्रदेश प्रधान सचिव संजय पासवान&comma; हम पार्टी महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्षा स्मिता शर्मा&comma; और जदयू की प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा मंडल सहित एनडीए के अन्य सम्मानित पदाधिकारी उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इससे पहले बिस्फी&comma; मधुबनी जाने के क्रम में भाजपा अध्यक्ष डॉ&period; जायसवाल का धेपुरा चौक पर सांसद डॉ&period; अशोक कुमार यादव और विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। दरभंगा में भी विधायक रामचंद्र प्रसाद&comma; मुरारी मोहन झा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत एवं अभिनंदन किया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

भदौर थाना का एसपी ग्रामीण ने किया निरीक्षण, लंबित कांडों की समीक्षा

राहुल गांधी का संसद के मकर द्वार पर पिकनिक मनाना सदन और संसदीय मर्यादाओं का उल्लंघन : गुरु प्रकाश

बेगूसराय जिले में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री