भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने की संपर्क अभियान की शुरुआत

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज दीघा विधानसभा अन्तर्गत अदालतगंज के कमला नेहरू नगर से लाभार्थी संपर्क अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा जो भी वादा करती है उसे पूरा करती है। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा&comma;विधायक अरुण सिन्हा&comma; विधायक डॉ संजीव चौरसिया भी उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की लाभार्थी पूनम देवी तथा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थी दीनानाथ प्रसाद को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने कहा कि भाजपा संकल्प पत्रों में किए गए वादों को पूरा करती है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि भाजपा पहली ऐसी सरकार है जो संकल्प लेती है उसे पूरा भी करती है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि 2014 से 2019 तक 530 संकल्प पत्र में मुद्दे रखे गए थे जिसमे से 529 मुद्दे पूरे किए गए जबकि 2019 से 2024 तक 234 संकल्पों में से 222 मुद्दों को पूरा किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि आज देश का प्रधान सेवक गरीबों की चिंता करने वाला है। उन्होंने लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि आज जिन्हे भी पांच किलो अनाज मिल रहा है उन परिवारों को नरेंद्र मोदी सरकार और नीतीश कुमार की सरकार अब पांच लाख रुपए का इलाज भी कराएगी। उन्होंने लोगों से कहा कि जिन गरीब परिवारों को पक्का मकान नहीं मिला है&comma; उन्हें भी जल्द पक्का मकान बनवाया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस मौके पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि गरीबों की कल्याण की कई योजनाएं आज देश में चल रही है जिसका लाभ आज लोग उठा रहे हैं। पहले गरीबी मिटाने के नाम पर सरकार जरूर बनती थी&comma; लेकिन होता उससे उल्टा होता था। आज कथनी और करनी वाली सरकार है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर रामजी सिंह&comma;पूर्व विधान पार्षद सह लाभार्थी संपर्क अभियान के संयोजक राधामोहन शर्मा&comma; सह संयोजक सजल झा&comma; पटना महानगर अध्यक्ष अभिषेक कुमार&comma;प्रदेश सह कोषाध्यक्ष आशुतोष सिंह&comma;प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रभात मालाकार&comma;कार्यालय मंत्री डाॅ प्रवीणचंद्र राय पटेल&comma;वार्ड 21 की पार्षद स्वेता रंजन&comma;मंडल अध्यक्ष कृष्ण शुक्ल&comma;महामंत्री अजीत लाली&comma; मनोज सिंह तथा दीपू चन्द्रवंशी आदि उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

रामनवमी के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं अन्य तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

NH-31 पर DSP ट्रैफिक का औचक निरीक्षण, तेज रफ्तार वाहनों पर कड़ी नजर

प्रेम यूथ फाउंडेशन को मिला ‘लोकसेवा रत्न’ सम्मान, जनसेवा के कार्यों के लिए हुआ सम्मानित