भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने गुरुघर में मत्था टेका

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटनासिटी&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> 7 सितंबर।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने सिखों के दशम गुरु श्री गुरू गोविंद सिंह जी महाराज की जन्म स्थली तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब गुरूद्वारा मत्था टेक गुरु घर का आशीर्वाद प्राप्त किया। स्थानीय ग्रंथी ने इनको सिरोपा प्रदान कर गुरु घर का आशीर्वाद प्रदान किया। साथ ही गुरु जी से संबंधित वस्तु चरण पादुका&comma; शस्त्र के दर्शन किए।उनके साथ बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव&comma; उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी&comma; उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा&comma; बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह बिहार सरकार में राजस्व एवम् भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल&comma; पटना साहिब लोकसभा सीट से सांसद रविशंकर प्रसाद ने भी गुरुघर में मत्था टेक गुरु घर का आशीर्वाद प्राप्त किया।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इससे पहले गुरूद्वारा गेट पर उनका स्वागत तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही&comma;सचिव हरवंश सिंह खनूजा&comma; उपाध्यक्ष लखबीर सिंह लक्खा&comma; गुरविंदर सिंह&comma; हरपाल सिंह जोहल&comma; अमरजीत सिंह शम्मी अधीक्षक दलजीत सिंह&comma; इंद्रजीत सिंह बग्गा&comma;सतनाम सिंह बग्गा&comma; भाजपा पटना महानगर मिडिया प्रभारी प्रदीप काश&comma; प्रवक्ता राजेश साह ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से गुरूद्वारा के स्मृति चिन्ह&comma; संबंधित पुस्तक एवम् कृपाण भेंट किया गया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

अग्निशमन टीम का जनजागरूकता अभियान शुरू

डीएम ने जनता दरबार में सुनीं 13 फरियादें, एक सप्ताह में समाधान के निर्देश

पटना में बड़ी वारदात टली, पुलिस ने हथियार के साथ दो अपराधियों को दबोचा