भाजपा किसान मोर्चा का ‘गांव परिक्रमा यात्रा’ 12 फरवरी से 15 हजार गांवों में पहुंचेंगे कार्यकर्ता, लगाएंगे चौपाल : मनोज सिंह

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> 11 फरवरी। भाजपा किसान मोर्चा द्वारा 12 फरवरी से गांव परिक्रमा यात्रा की शुरुआत हो रही है। इस अभियान के तहत प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ता बिहार के 15 हजार गांव तक पहुंचेंगे। इस दौरान उन गांवों में चौपाल भी लगाया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा करते हुए भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम की शुरुआत 12 फरवरी को मुज़फ्फरनगर &lpar;उत्तर प्रदेश&rpar; के माँ शाकुम्भरी देवी मंदिर प्रांगण&comma; शुक्रताल से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री जे&period;पी&period; नड्डा जी&comma; उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी एवं भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद श्री राजकुमार चाहर जी द्वारा किया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>शुभारंभ कार्यक्रम का बिहार के सभी 45 संगठनात्मक ज़िलों में LED स्क्रीन के माध्यम से सीधा प्रसारण भी किया जायेगा। हर प्रसारण स्थल पर 3000 से अधिक किसानों को आमंत्रित भी किया गया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>श्री सिंह ने बताया कि यात्रा का शुभारम्भ गौ&comma; हल&comma; ट्रैक्टर व अन्य कृषि यंत्रों का पूजन करके किया जायेगा। यात्रा के माध्यम से गांव में किसान-मजदूर चौपाल लगाकर पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार के किसान हितैषी योजनाओं पर चर्चा होगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उपस्थित किसानों से स्थानीय समस्याएं एवं आकांक्षाएं जानी जाएंगी और उनके समाधान संबंधित सुझाव भी लिए जाएंगे। तत्पश्चात् डोर-टू-डोर अभियान चलाया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इसके तहत लोगों से मिले सुझावों का संकलन कर उसे राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपा जाएगा&comma; जो फिर प्रधानमंत्री तक पहुंचाया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि यह यात्रा प्रत्येक दिन 10 गांवों तक पहुंचेंगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं की टोली बनाई गई है और प्रत्येक टोली प्रतिदिन दो से तीन गांव में पहुंचेगी। लगने वाले चौपाल में संबंधित क्षेत्र के एमपी&comma; एमएलए और किसान प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इसके अलावा गांव के शहीद परिवारों से भी कार्यकर्ता मुलाकात करेंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता हर पल राष्ट्र निर्माण में लगा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इधर&comma; प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया ने दावा करते हुए कहा कि 2014 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में सरकार लोककल्याणकारी कार्यक्रम चला रही है और हर बार पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक को लाभान्वित किया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने जोर देकर कहा कि अन्नदाताओं की आय दोगुनी करने के लिए मोदी सरकार दृढ़ संकल्पित है।<br &sol;>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार हर वर्ष 6&period;5 लाख करोड़ रुपये से अधिक खेती और किसानों पर खर्च कर रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रतिवर्ष हर किसान तक सरकार औसतन 50 हजार रुपये किसी न किसी रूप में पहुंचा रही है। यानी भाजपा सरकार में किसानों को अलग-अलग तरह से हर साल 50 हजार रुपये मिलने की गारंटी है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>किसानों को उनकी फसल की उचित कीमत मिले&comma; इसे लेकर भी केंद्र सरकार शुरुआत से ही गंभीरता पूर्वक काम कर रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में एमएसपी को लगातार बढ़ाया गया है। एमएसपी पर फसलों को खरीद कर किसानों को 15 लाख करोड़ रुपये से अधिक दिए गए हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गन्ना किसानों के लिए भी उचित और लाभकारी मूल्य को अब रिकॉर्ड 315 रुपये प्रत‍ि क्विंटल कर दिया गया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मोदी सरकार ने पिछले ही साल किसानों के लिए 3 लाख 70 हजार करोड़ रुपये का पैकेज घोषित किया&comma; ज‍िसके तहत अगले तीन साल तक यूर‍िया का दाम नहीं बढ़ने द‍िया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>श्री खंडेलिया ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खातों में 6000-6000 रुपये सालाना जा रहे हैं। सीधे बैंक खातों में जाने से बिचौलिए की भूमिका खत्म हो गयी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस प्रेस वार्ता में प्रदेश मीडिया संयोजक दानिश इकबाल&comma; मीडिया सह प्रभारी अमित प्रकाश बबलू&comma; भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरेश कुमार&comma; मोर्चा के प्रवक्ता नन्दन कृष्ण मेहता&comma; रितेश कुमार सिंह&comma; मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी कृष्णा कुमार गुप्ता उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

कृषि उत्पादन बाजार प्रांगण का अत्याधुनिक कायाकल्प किसानों व्यापारियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं – राम कृपाल यादव

“Run for Nasha Mukt Bihar” के संदेश के साथ 15 मार्च को पटना मैराथन 2026 का आयोजन

शेखपुरा में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक, उप विकास आयुक्त ने दिए निर्देश