बीजेपी अति पिछड़ा प्रकोष्ठ द्वारा महिला आरक्षण के समर्थन में आक्रोश मार्च

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>भारतीय जनता पार्टी अति पिछड़ा प्रकोष्ठ&comma; बिहार के तत्वावधान में आज महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में एक विशाल आक्रोश मार्च का आयोजन किया गया। यह मार्च प्रदेश पार्टी कार्यालय से प्रारंभ होकर इनकम टैक्स गोलंबर तक निकाला गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गौरतलब है कि एनडीए सरकार द्वारा लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने हेतु विशेष सत्र में विधेयक लाया गया था&comma; जिसका कांग्रेस एवं उसके सहयोगी दलों द्वारा विरोध किया गया। इसी विरोध के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए यह मार्च आयोजित किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आक्रोश मार्च का नेतृत्व बीजेपी अति पिछड़ा प्रकोष्ठ&comma; बिहार के संयोजक श्री प्रमोद सिंह चंद्रवंशी ने किया। इनकम टैक्स गोलंबर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों का महिला विरोधी चेहरा लोकसभा में स्पष्ट रूप से उजागर हो चुका है। उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी इस विरोध से आहत और आक्रोशित है&comma; जिसका प्रभाव पूरे देश में देखा जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को सशक्त बनाने एवं उन्हें राजनीतिक भागीदारी में उचित स्थान दिलाने के लिए पूर्णतः संकल्पित हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस आक्रोश मार्च में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने भाग लिया। प्रमुख रूप से चंपा देवी&comma; कुमारी पूजा&comma; विनीता कुमारी&comma; सरिता कुमारी&comma; पिंकी देवी&comma; पूजा देवी&comma; यूपी शर्मा&comma; भानु प्रकाश राय&comma; बिरेंद्र चंद्रवंशी&comma; अभय सिंह&comma; संजय निषाद&comma; शिवपूजन राम&comma; जलेसर साहनी&comma; मधेश्वर चंद्रवंशी&comma; विकास कुमार सैनी&comma; अरविंद कुमार चंद्रवंशी&comma; अवध बिहारी गुप्ता&comma; प्रेम प्रजापति&comma; गोपाल शर्मा&comma; बैजनाथ शर्मा एवं रवि कुमार चंद्रवंशी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

Heat Wave Alert: स्कूलों के समय में बदलाव, कक्षा 8 तक 11:30 के बाद पाबंदी

85 वर्षीय बुजुर्ग के 10 सेमी किडनी ट्यूमर का पारस हेल्थ में सफल रोबोटिक ऑपरेशन

नेपाल बॉर्डर से शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, फुलकाहा पुलिस की दमदार कार्रवाई